Rajasthani Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका दृश्य देखकर आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे. इसमें राजस्थानी सास ने चालाक बहू को उल्टा ही मजा चखा दिया है. सास-बहू का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: सास-बहू से जुड़ी खबरों का नाम सुनते ही लोगों के मन में अजीब-अजीब ख्याल आना शुरू कर हो जाते हैं. भारत में ज्यादातर घरों में इन दोनों की आपस में पटती नहीं है. अक्सर लोग कहते भी हैं कि बहू कभी बेटी नहीं बन सकती और सास कभी मां का दर्जा नहीं ले सकती है लेकिन समय बदलने के साथ-साथ तमाम सासों की सोच बहुओं के प्रति बदल भी रही है.
सास-बहू का रिश्ता कितना लड़ाई-झगड़ा वाला होता है, यह बात तो सभी जानते हैं. बहुत ही मुश्किल से इनके बीच प्यार देखा जाता है. वहीं, कई बार अगर सास अपनी बहू को प्यार करना भी चाहे तो घर के लोग आग लगा देते हैं. इस रिश्ते में तगड़ी नोंक-झोक भी होती है. दोनों ही एक-दूसरे की टांग खींचने का मौका नहीं छोड़ती हैं. इसकी बानगी आप आज के वायरल वीडियो में देखेंगे.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसका दृश्य देखकर आप पेट पकड़कर हंसने को मजबूर हो जाएंगे. वायरल वीडियो मे आप देखेंगे कि सुंदर सी नीली साड़ी पहने एक संस्कारी बहू किचन में काम कर रही होती है कि तभी उसे कुछ याद आता है. बहू हाथ में बेलन लेकर ही भागते हुए सास के पास आती है और कहती है कि- मां जी, मैं तुम्हारे सामने हाथ जोड़ती हूं कि आज मेरी मां आ रही हैं. उनके सामने गलती से भी मेरी बुराई मत कर दियो.
यह सुनते ही सास डरकर कहती है कि ठीक है नहीं करूंगी. इसके बाद बहू के पीछे-पीछे किचन में चली जाती हैं. यहां सास अपनी बहू को टेप देते हुए कहती हैं कि बहू क्या करूं, मैं अपने आपको बुराई करने से रोक नहीं पाऊंगी. ले लो टेप लो...मेरे मुंह पर लगा दो. तब शायद काम हो पाए. इसके बाद बहू खुशी-खुशी सास को कुर्सी पर बिठाकर उनके मुह पर टेप लगाने लगती है और सारा कांड यहीं पर हो जाता है जो उसे पता नहीं चलता है.
जैसे ही बहू की मां आती है, नाश्ता करने के बाद बेटी को डांटना शुरू कर देती हैं कि मैंने तुम्हें यही संस्कार दिए हैं, तुमने मेरा नाम खराब कर दिया...यह सुनते ही सास कहती है कि मेरे मुह पर टेप लगा है, मैंने कुछ न कहा. यह सुनते ही बेटी पूछती है कि मां मैंने किया क्या है?
इस पर उसकी मां सास के हाथ से फोन लेकर बेटी को सास के मुंह पर टेप लगाने वाला वीडियो दिखाने लगती है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक जाती है. बहू सास से शेर बनने की कोशिश कर रही थी लेकिन सास सवा शेर निकल गई. वीडियो को यूट्यूब के शॉर्ट्स चैनल ankitayogi पर शेयर किया गया है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!