&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थान के सीकर से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. यह वीडियो इतना दिलचस्प है कि जिसने भी देखा, हंसी रोकना मुश्किल हो गया. कहानी एक लड़के के प्रपोजल और उसके दोस्त की मासूम-सी वफादारी से जुड़ी है.
वीडियो की शुरुआत में सीकर का एक लड़का अपने दोस्त से कहता है कि भाई, मैं इस लड़की को I LOVE YOU कहने जा रहा हूं, जो भी होगा, देख लेना. लड़के की ये बात सुनकर दोस्त गंभीरता से हामी भर देता है.
लड़की ने मारा चांटा और लगा दिया आरोप
इसके बाद लड़का हिम्मत जुटाकर लड़की के पास पहुंचता है और उसे पूरी हिम्मत के साथ 'I LOVE YOU' बोल देता है लेकिन जैसे ही लड़की यह सुनती है, उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. लड़की मौके पर ही लड़के को जोरदार चांटा जड़ देती है और उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आसपास मौजूद लोगों से उसकी पिटाई करवा देती है.
पिटाई के बाद लड़के का दोस्त से सवाल
पिटाई खाने के बाद बेचारा लड़का सीधा अपने दोस्त के पास पहुंचता है और गुस्से में पूछता है- भाई, तूने कुछ किया क्यों नहीं? मैंने तो तुझे कहा था कि देख लेना.
दोस्त का जवाब बना वायरल पंचलाइन
लड़के की बात सुनकर दोस्त पूरे ठंडे दिमाग से जवाब देता है कि अरे भाई, तूने कहा था देख लेना… तो मैंने सब बराबर देख लिया! यह सुनते ही न सिर्फ लड़का हैरान रह जाता है बल्कि वीडियो देखने वाले लोग भी जोर-जोर से हंसने लगते हैं. यही मजाकिया जवाब इस वीडियो की सबसे बड़ी हाइलाइट बन गया है.
सोशल मीडिया पर हंसी का तड़का
वीडियो को सीकर कॉमेडी क्लव नाम के इंस्टा अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे 6 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने इस पर जमकर मजे लिए. कई यूजर्स ने लिखा कि देखते देखते ही पिटवाया है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि Bhai ne dekhne ko bola thaa.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!