&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: जयपुर में एक स्मार्ट और हेल्थ कॉन्शियस युवती स्वाति पटेल ने अपने अनोखे आइडिया से सबका ध्यान खींचा है. शहर के मशहूर पत्रिका गेट पर सुबह-सुबह उन्होंने Gen-Z सलाद बेचने की शुरुआत की है. उनका यह स्टार्टअप खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो बढ़ती भागदौड़ में सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं लेकिन फास्ट-फूड और जंक-फूड के बीच हेल्दी ऑप्शन तलाश नहीं कर पाते.
क्या है Gen-Z सलाद की खासियत?
स्वाति पटेल के सलाद की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मेयोनीज और चीज़ जैसी अनहेल्दी सामग्री का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं किया जाता. इसके बजाय इसमें ताज़ी हरी सब्जियां, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर आइटम्स शामिल होते हैं. यह सलाद न केवल हेल्दी है बल्कि स्वाद में भी बेहद लाजवाब है.
स्वाति का कहना है कि उन्होंने देखा कि Gen-Z और युवा पीढ़ी अक्सर सलाद को बोरिंग और बेस्वाद मानकर उससे दूरी बना लेते हैं. इसी सोच को बदलने के लिए उन्होंने अपने सलाद को टेस्टी और इनोवेटिव बनाने का प्रयास किया. उनका मानना है कि हेल्दी फूड भी स्वादिष्ट और मजेदार हो सकता है.
हेल्थ कॉन्शियस लोगों की पहली पसंद
जयपुर में फिटनेस और हेल्थ को लेकर जागरूक लोग अब स्वाति के इस सलाद को अपनाने लगे हैं. सुबह के समय पत्रिका गेट पर joggers, walkers और ऑफिस जाने वाले युवाओं की भीड़ उनके सलाद स्टॉल पर देखी जा रही है. खासतौर पर वे लोग जो प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट को तरजीह देते हैं, उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है.
हर उम्र के लिए बेस्ट
हालांकि नाम Gen-Z सलाद है, लेकिन यह सिर्फ युवाओं के लिए नहीं है. यह सलाद हर उम्र के लोगों के लिए बेहद लाभकारी है. बुजुर्गों के लिए यह हल्का और पौष्टिक विकल्प है, वहीं बच्चों और युवाओं के लिए यह ऊर्जा से भरपूर है.
इस वीडियो को beautifulgulabinagri नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!