Viral Video: चालान काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दी ऐसी वजह, चकरा जाएगा सिर

Rajasthani Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि बुलेट चला कर आ रहे हैं. ट्रैफिक वाला रोक लेता है. उसके बाद वह गाड़ी की जांच करने लगता है तो शख्स उससे पूछता है कि क्या चाहिए? इस पर पुलिस वाला उस गाड़ी के डॉक्यूमेंट मांगता है. बुलेट सवार भी कम दिमागी नहीं होता है. 

Viral Video: चालान काटने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने दी ऐसी वजह, चकरा जाएगा सिर
Image Credit: Rajasthani Viral VideoSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthani Viral Video: कॉमेडी करने में राजस्थानी कितने बड़े उस्ताद होते हैं, इसके बारे में तो आप सोशल मीडिया पर देखते ही होंगे. कुछ इसी तरह की बानगी देखेंगे आप आज के वायरल वीडियो में, जिसमें एक युवक रोड पर अपनी बुलेट लेकर निकलता है. रास्ते में उसे ट्रैफिक पुलिस वाला मिल जाता है. इसके बाद वह उसे गाड़ी रोकने को कहता है. मजा तो तब आती है जब आप इसके आगे का नजारा देखेंगे.

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देखेंगे कि बुलेट चला कर आ रहे हैं. ट्रैफिक वाला रोक लेता है. उसके बाद वह गाड़ी की जांच करने लगता है तो शख्स उससे पूछता है कि क्या चाहिए? इस पर पुलिस वाला उस गाड़ी के डॉक्यूमेंट मांगता है. बुलेट सवार भी कम दिमागी नहीं होता है. वह तुरंत ही अपनी गाड़ी के लाइसेंस, आरसी, इंश्योरेंस, प्रदूषण, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जॉब कार्ड, चेक बुक, मार्कशीट. आहारी की मार्कशीट, गाड़ी के हर कागज को निकाल कर ट्रैफिक पुलिस वाले के सामने रख देता है.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बाद ट्रैफिक पुलिस वाला उससे कहता है कि पहले एक बार गाड़ी को स्टार्ट कर. शख्स जैसे ही गाड़ी स्टार्ट करता है तो ट्रैफिक पुलिस वाला उसकी बुलेट के पीछे देखना शुरू कर देता है कि बुलेट में से कितना धुआं निकल रहा है. हैरानी की बात तो यह होती है कि इतनी सारी चीजों के होने के बावजूद ट्रैफिक पुलिस वाला युवक का चालान काटने के लिए कोई ना कोई कमी ढूंढ रहा होता है. ऐसे में वह चाहता है कि उसे कोई भी गलती मिल जाए, जिससे कि वह उसका चालान काट सके.

आपका हंसते-हंसते हाल बुरा तब हो जाएगा, जब कोई कमी ना निकाल पाने की वजह से वह ट्रैफिक पुलिस वाला उस शख्स की शर्ट उठा देता है और कहता है कि बनियान किधर है? इसके बाद उसे कहता है कि चलो बुलेट साइड में लगाओ. तुम्हारा चालान होगा. यह नजारा देखकर आप हंसते-हंसते पागल हो सकते हैं कि कोई व्यक्ति चालान काटने के लिए इतना एक्साइटेड कैसे हो सकता है? वीडियो देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि इसे कॉमेडी उद्देश्य से बनाया गया है. यह असली ट्रैफिक पुलिस वाला नहीं है लेकिन इसमें इन दोनों की हरकतें लोगों को हंसा हंसा कर परेशान कर रही हैं.

वीडियो को marwadimajo4198 नाम के यूट्यूब शॉर्ट्स चैनल से शेयर किया गया है और उसे 21000 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं. यह वीडियो जैसे वायरल हुआ, वैसे इस पर लोगों ने मजेदार कमेंट करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- बिल्कुल सही वीडियो बनाया है. राजस्थान के हर आरटीओ की यही कहानी है. जगह-जगह पर भिखारी की तरह खड़े हैं और ट्रक वालों को लूट रहे हैं. अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा- अच्छा हुआ भाई, चड्डी का नहीं पूछा. एक और यूजर ने लि- रियल में ऐसा ही होता है. मेरी बाइक के कांच नहीं थे और सब कुछ था, फिर भी ₹200 का चूना लग गया. यह वीडियो राजस्थान के लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

संबंधित खबरें

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More