&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: वैसे तो राजस्थान में एक से बढ़कर एक डांसर हैं, जिनका डांस देखते ही लोगों की नजरें ठहर जाती हैं. तमाम डांसर तो ऐसे हैं, जिनकी एनर्जी और स्टेप्स देखने वालों का मन मोह लेते हैं. राजस्थान के एक फेमस लोक डांसर हैं वीरू नागौरी. यूट्यूब पर इनका चैनल Veeru Dancer Rajasthani के नाम से बना है और इसपर करोड़ों सब्सक्राइबर्स हैं.
वीरू डांसर के डांस में इतनी दमदार एनर्जी होती है कि देखने वाले वाह-वाह कर उठते हैं. वैसे तो वीरू एक लड़का हैं लेकिन जब भी कभी राजस्थानी वेशभूषा धारण करके और तमाम गहने पहनकर मंच पर डांस के लिए उतरते हैं तो अच्छे से अच्छे लोगों की निगाहें उनपर से हट नहीं पाती हैं.
हाल ही में राजस्थान के फेमस डांसर वीरू का एक पुराना डांस वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप भी बिना तारीफ के नही रह पाएंगे. लाल और लाइट क्रीम कलर के लहंगे के साथ हाथों में भरी-भरी चूड़ियों के साथ वीरू किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहे हैं. उनकी कमर की लचक देख कर कोई भी उनका दीवाना हो जाएगा.
इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में राजस्थान के डांसर वीरू ने लहंगा पहनकर गदर काट दिया है. उनका डांस वीडियो करीब 4 साल पुराना है. इसमें वह बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म राजा हिंदुस्तानी के फेमस गाने 'परदेसी-परदेसी जाना नहीं' पर डांस कर रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनका डांस देखने के लिए तमाम लोग आसपास मौजूद हैं.
गाना शुरू होते ही वीरू बड़े ही धमाकेदार और अनोखे अंदाज में डांस शुरू कर दिया. उनका हर स्टेप आपका दिल जीत लेगा. वीडियो पर 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कमेंट करने वालों की भी कोई कमी नहीं है.
वीडियो पर वीरू के डांस की तारीफ करते हुए लोगों ने लिखा कि यह है असली कलाकार वीरु भाई. आपने जो डांस किया हैं. हर किसी के बस की बात नहीं है आपने राजस्थान का नाम रोशन किया है. दिल से धन्यवाद करता हूं. एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि मेरे रोंगटे खड़े होने लग गए थे. डांस देखते हुए आपका वाकई मुद्दत के बाद जो डांस देखा है. इस गाने पर उसके लिए जितनी तारीफें की जाएं, कम पड़ेंगी. लोक कलाकार होने के साथ-साथ आप हिंदी भाषी कला के कलाकार ही नहीं बल्कि उसमें भी उतने ही निपुण नज़र आये हो. भगवान आपको सदा खुश रखे.. अंतिम सांस तक इस तरह खुलकर नाचो आप यही दुआएं हैं..
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!