&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthani Viral Video: राजस्थानी कल्चर पूरे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में पॉपुलर है. राजस्थान का जिक्र होते ही लोगों के मन में बड़े-बड़े शाही महल, किले, हवेलियां, शाही खाना और सुंदर-सुंदर जगहें घूमना शुरू हो जाते हैं. राजस्थानी संस्कृति की पूरी दुनिया दीवानी है. वहीं, जब बात यहां के पहनावे की आती है तो वह देखते ही बनता है. यहां की आन-बान-शान का कोई सानी नहीं है.
जितना राजस्थान के महल-हवेलियां-किले प्रसिद्ध हैं, उतना ही लोगों को यहां की संस्कृति पसंद आती है. राजस्थानी संस्कृति और रहन-सहन का न केवल देश बल्कि विदेशों में भी डंका बजता है. राजस्थान की संस्कृति और शान के चलते ही यहां लोग खिंचे चले आते हैं. हर साल यहां करोड़ों लोग घूमने आते हैं. राजस्थानवासियों में भी टैलेंट की कमी नहीं है.
एक तरफ जहां मॉर्डनिटी के जमाने में लोग वायरल होने के लिए विदेशी गानों और वेस्टर्न कपड़ों का सहारा लेते हैं वहीं, कुछ राजस्थानी ऐसे भी हैं, जो आज भी अपनी संस्कृति और पहनावे को बढ़ावा देने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं इन वीडियोज की खास बात तो यह है कि इनमें लेशमात्र भी फूहड़ता नहीं है और वायरल भी खूब होते हैं. वैसे आपने राजस्थान के कई वीडियोज देखे होंगे लेकिन आज का वायरल वीडियो देखकर आपके चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी. वीडियो sanloksworld नाम के यूट्यूब के शॉर्ट्स चैनल पर शेयर किया गया है.
आज के वीडियो में आप देखेंगे कि राजस्थान की महिला पारंपरिक परिधान पहने हुए डीजे पर मारवाड़ी गाने पर ऐसा धांसू डांस कर रही है कि आपकी नजरें उसके ऊपर से 1 मिनट के लिए नहीं हटेंगी. देखने से लग रहा है कि या किसी पारिवारिक फंक्शन का है क्योंकि महिला के साथ कई अन्य महिलाएं भी डीजे पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं. गुलाबी रंग की राजस्थानी पोशाक में जो महिला नजर आ रही है, उसका डांस बाकी सबसे न केवल बेहतर है बल्कि वह देखने में भी काफी खूबसूरत लग रही है.
वीडियो वायरल होते ही सबसे पहले लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि महिला डांस पूरे दिल से कर रही है और उसके सिर से घूंघट 1 मिनट के लिए नहीं उतरा है. यह लोगों को खूब पसंद आ गई है. खबर लिखे जाने तक वीडियो को साढ़े 7 हजार से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है. वहीं, कमेंट करने वालों की भी कोई कमी नहीं है. गुलाबी रंग की पोशाक वाली महिला जिस खुशी से डांस कर रही है ऐसा लग रहा है कि वह काफी खुश है. वीडियो में आप सुन सकेंगे की बैकग्राउंड में नाचो नाचो बज रहा है.