Viral Video: जब ऊंट चबा गया नींबू, खटास से हिल गया दिमाग, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो

Viral Video: ऊंट को नींबू खिलाया तो होश उड़ गए!  कैक्टस तो चट कर जाता है, लेकिन नींबू का स्वाद पसंद नहीं आया. वायरल वीडियो में ऊंट का मजेदार रिएक्शन देख हंसी नहीं रुक रही! 

Viral Video: जब ऊंट चबा गया नींबू, खटास से हिल गया दिमाग, वायरल हो रहा मजेदार वीडियो
Image Credit: Viral Video

Viral Video: रेगिस्तान का जहाज कहलाने वाला ऊंट, जो बिना पानी पिए कई दिन जीवित रह सकता है और रेगिस्तानी कैक्टस को बड़े चाव से खाता है, एक नींबू के स्वाद ने उसके होश उड़ा दिए. सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक मजेदार वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स सड़क किनारे खड़ा होकर ऊंट को नींबू खाने के लिए देता है.

नींबू देखते ही ऊंट उत्साह में उसके पास दौड़ता है और उसे चखने की कोशिश करता है. लेकिन जैसे ही वह नींबू चबाता है, उसके चेहरे का हावभाव पूरी तरह बदल जाता है. नींबू का खट्टा स्वाद उसे बिल्कुल पसंद नहीं आता, और वह तुरंत उसे उगल देता है. स्वाद को मुंह से निकालने के लिए ऊंट लार टपकाने लगता है, मानो नींबू ने उसके दिमाग को चकरा दिया हो. उसका यह अजीबो-गरीब रिएक्शन देखकर लोग हंस पड़े.

Add Zee News as a Preferred Source

यह वीडियो सोशल साइट एक्स पर @AMAZlNGNATURE अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें कैप्शन में लिखा है, "यह पागलपन है, ऊंट कैक्टस को आसानी से खा लेता है, लेकिन नींबू से नाराज हो जाता है." इस वीडियो को अब तक 32 लाख लोग देख चुके हैं और इसे 26 हजार लाइक्स मिले हैं. ऊंट का यह अनोखा रिएक्शन सोशल मीडिया पर लोगों के लिए मनोरंजन का विषय बन गया है, जो इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Rajasthan Entertainmentकी तमाम जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More