Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. इस संबंध में मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है.
Trending Photos

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के चक 42 NDR में गत रात्रि को धारदार हथियारों से एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है.
पीलीबंगा थाना अधिकारी अशोक बिश्नोई ने बताया कि खेत पड़ोसियों ने राकेश जाट पर धारदार हथियारों से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई. इस संबंध में मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है.
वहीं पीलीबंगा पुलिस ने करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है. थानाधिकारी के अनुसार प्रारंभिक तौर पर अवैध संबंधों को लेकर हत्या की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. दूसरी तरफ पीलीबंगा पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया.
पुलिस ने मृतक के शव को पीलीबंगा सीएचसी के मोर्चरी में रखवाया. घरवालों ने 7 नामजद सहित 10 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है. मृतक की पहचान राकेश जाट (30) पुत्र इमीचंद जाट के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, देवनगर टोल प्लाजा के पास रावतसर रोड पर सहारण ईंट भट्ठा के सामने खेत में बनी ढाणी में स्थित खाली सरसों के खेत में खेत पड़ोसियों ने राकेश जाट पर रविवार रात को हमला किया गया.
वहीं, हमले में धारदार हथियार से वार किए गए, जिससे गम्भीर चोटें लगने से राकेश जाट की मौके पर मौत हो गई. जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मृतक के शव को पीलीबंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मोर्चरी में रखवाया. पुलिस ने बताया कि सभी संदिग्धों से गहनता से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है.