Hanumangarh News : राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ प्रस्तावित महा पंचायत को लेकर समर्थन में कस्बे के बाज़ार बंद है. वहीं कल से इंटरनेट सेवाएं भी बन्द है. फैक्ट्री हटाओ, क्षेत्र बचाओ, संघर्ष समिति के आह्वान पर महा पंचायत का ऐलान किया गया, जिसको लेकर एसडीएम कार्यालय के पास सभा स्थल और श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Hanumangarh News: जिले के टिब्बी कस्बे में इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ प्रस्तावित महा पंचायत को लेकर समर्थन में कस्बे के बाज़ार बंद है. वहीं कल से इंटरनेट सेवाएं भी बन्द है. फैक्ट्री हटाओ, क्षेत्र बचाओ, संघर्ष समिति के आह्वान पर महा पंचायत का ऐलान किया गया, जिसको लेकर एसडीएम कार्यालय के पास सभा स्थल और श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है.
पंजाब, हरियाणा से भी किसान संगठनों से जुड़े लोगों को जुटने की उम्मीद है. कांग्रेस और अन्य राजनैतिक दलों से जुड़े अनेक नेता भी इस महा पंचायत में शिकरत करेंगे.
महा पंचायत को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. कस्बे में आने-जाने वाले तमाम रास्तों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया. घग्घर नदी पुल पर सुबह तक ट्रैक्टरों के आने से आने से रोका जा रहा है. घग्घर पुल पर सीमेंट के भारी बैरीकेड लगाकर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाईं गई, जिसको लेकर फैक्ट्री हटाओ, क्षेत्र बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों में रोष व्याप्त है. चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई है. ऐतिहातन टिब्बी के लगभग सभी निजी स्कूलों भी बंद रखे गए हैं. पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है तथा हर गतिविधि पर नजर रखे हैं.
भीड़ फैक्ट्री की नींव को हिलाने का काम करेगी
किसान नेता रवि जोसन ने बताया कि आज महा पंचायत ऐतिहासिक होगी जो फैक्ट्री की जड़ों को हिलाने का काम करेगी. इलाक़े की हवा, पानी और जमीन को प्रदूषित नहीं होने दिया जाएगा. आज की महापंचायत में जुटने वाली भीड़ फैक्ट्री की नींव को हिलाने का काम करेगी. फैक्ट्री के निर्माण को इलाके के लोगों में भारी रोष व्याप्त है. इलाके की खतरनाक फैक्ट्री को किसी भी हालत में नहीं लगने दिया जाएगा.
दो दिन तक इंटरनेट सेवाएं भी बन्द रखीं गई थी
गौरतलब है कि टिब्बी कस्बे में 18 नवंबर की सुबह आंदोलन में शामिल कई किसानों को घरों से उठाकर हिरासत में लिया गया था. दो दिन तक इंटरनेट सेवाएं भी बन्द रखीं गई थी. गौरतलब है कि पिछले 16 माह से इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ संघर्ष समिति का आंदोलन लगातार जारी है. करीब 450 करोड़ रुपए की लागत से इथेनॉल प्लांट का निर्माण कार्य होना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Hanumangarh Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!