हनुमानगढ़ धर्मांतरण केस, हर महीने 10 हजार का लालच देकर लुभाने की थी कोशिश

Hanumangarh News : राजस्थान में अलवर के बाद अब हनुमानगढ़ में धर्मांतरण की कोशिश का मामला सामने आया है, मामले का एक कथित वीडियो भी वायरल है और एक गिरफ्तारी हो चुकी है. 

हनुमानगढ़ धर्मांतरण केस, हर महीने 10 हजार का लालच देकर लुभाने की थी कोशिश
Image Credit: Hanumangarh Religious Conversion AttemptSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Hanumangarh Religious Conversion Attempt : हनुमानगढ़ जिले के नोहर थाना क्षेत्र के कली भट्टा इलाके में कथित धर्मांतरण गतिविधियों का मामला सामने आया है, जिसको लेकर लोगों द्वारा रोष जताया गया. मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हांलाकि ज़ी राजस्थान इस वायरल वीडियो कि पुष्टि नहीं करता है.

वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुछ धार्मिक साहित्य और सामग्री बरामद की, वही इस मामले में पुलिस ने उषा स्वामी की रिपोर्ट पर दो कथित पादरी सहित कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है,हालांकि पुलिस ने पूछताछ के लिए अभी एक शख्स को हिरासत में लिया है.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि कली भ‌ट्ट के पास रहने वाले कुछ पुरुष और महिलाएं महीनों से उसे और अन्य महिलाओं को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे. धर्म परिवर्तन के लिए प्रत्येक महीने दस हजार रुपए देने का प्रलोभन भी दे रहे थे.

महिला का आरोप है कि घरों में कुछ सामग्री और पर्चे भी बांट रहे थे.आरोप ये भी है कि वार्ड की कई हिंदू महिलाओं ने पैसों के प्रलोभन को ठुकरा दिया, तो गाली-गलौच की गई और हिंदू देवी-देवताओं पर भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणियां भी की गई साथ ही मारपीट की गई. पुलिस ने आरोपों के आधार पर बशीर पादरी, उसकी पत्नी, विनोद पादरी, बाला पत्नी राकेश, जसपाल परमार पर मामला दर्ज कर मामले कि जाँच शुरू कर दी है.

आपको याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही राजस्थान के अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गोलेटा गांव में चल रहे एक हॉस्टल में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया था. जहां पर धर्म परिवर्तन विगत 16 साल से यहां किया जा रहा था खुफिया इनपुट के बाद मुकदमा हुआ था और दो लोगों को हिरासत में लिया गया था इस हॉस्टल में करीब 50 बच्चे पढ़ाई करते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Hanumangarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More