हनुमानगढ़: अंकल ने दिव्यांग नाबालिग बच्ची से गाड़ी में किया रेप, चल रही थी दादी की शोक सभा

Hanumangarh Crime: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में अंकल ने दिव्यांग नाबालिग बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया. इस दौरान उसकी दादी की शोक सभा चल रही थी. 

हनुमानगढ़: अंकल ने दिव्यांग नाबालिग बच्ची से गाड़ी में किया रेप, चल रही थी दादी की शोक सभा

Rajasthan Crime: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से एक दंग कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक
दिव्यांग नाबालिग बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया.

इस घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने पल्लू पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, जिसकी जांच-पड़ताल करते हुए पुलिस से 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी की पहचान वारस अली के रूप में हुई. इस मामले का खुलासा पुलिस ने सोमवार देर शाम किया.

इस मामले में पल्लू एसएचओ सुशील कुमार ने बताया कि थाना इलाके के एक गांव में रहने वाले परिवादी ने 27 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई, जिसमें उसने बताया कि मेरे तीन बच्चे हैं, जो अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं. मेरी सबसे बड़ी बेटी 14 साल की है, जो दिव्यांग है और खुद से चल पाने में असमर्थ है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी मां की मौत हो गई थी और परिवार में शोक चल रहा था. इसी बीच 27 अप्रैल को मेरी दो बेटियों का एग्जाम था इसीलिए मैंने अपने परिचित वारस अली को गाड़ी से बच्चियों को ले जाकर परीक्षा दिलवाने के लिए कहा. वो मान गया और मैंने बेटे को भी उसके साथ भेजा.

इसके आगे पिता ने बताया कि जब मैं और मेरी बीवी शोक सभा के बाद घर वापस आए तो बड़ी बेटी डरी-सहमी हुई थी. वह अपनी मां के पास आकर रोने लगी और रोते हुए बोली कि आज जब वारस अली अंकल उसे एग्जाम के लिए स्कूल छोड़ने गए तो सबसे पहले उन्होंने छोटी बहन को छोड़ा.

इसके बाद मुझे एग्जाम खत्म होने के बाद उन्होंने मेरे भाई को छोटी बहन को लेन भेज दिया. उसके बाद मुझे गाड़ी में बैठाकर सुनसान जगह ले गए और अंकल ने कार के अंदर मेरे साथ गलत काम किया, जिससे मेरे बहुत दर्द हो रहा है. रेप के बाद अंकल मुझे धमकाया और किसी को बताने से मना किया. पिता ने बताया कि उनकी बच्ची चल नहीं सकती थी, जिसका उसने फायदा उठाया. उसके खिलाफ सख्त कार्रवई होनी चाहिए.

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पीड़ित दिव्यांग नाबालिग के बयान लिए और मेडिकल जांच करवाई.
पुलिस ने रेप के आरोपी वारस अली को केवल 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news