Trending Photos

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस प्रदेशभर में गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश लगातार कर रही है. हनुमानगढ़ जिले से पुलिस ने 16 लापता महिलाओं और पुरुषों की सूची और उनके फोटोज़ जारी किए हैं. पुलिस का कहना है कि यदि किसी को भी इन व्यक्तियों के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत जिला कंट्रोल रूम या संबंधित थाना क्षेत्र में सूचित करें.
हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र से कई लोग लापता हैं. इनमें काजल पुत्री पवन कुमार वाल्मिकी (19), पूनम पत्नी पवन कुमार धानक (26), मुस्कान पुत्री मोहम्मद जुबेर (20), निशा पत्नी मुकेश कुमार (29), मीरा बाई पुत्री हंसराज बावरी (18), सन्तोष पुत्री रामप्रताप बावरी (18), मिथिलेस पासवान पुत्र अवधेश (35), पूजा पत्नी जोगेन्द्र वाल्मिकी (24) शामिल हैं. ये सभी अलग-अलग वार्डों और इलाकों से हैं, जिनकी पहचान उनके पहनावे, रंग और कद से की जा सकती है. इसके अतिरिक्त, राकेश कुमार पुत्र मनीराम नायक (26) और अजय कुमार पुत्र पूर्ण सिंह धाणक (30) भी टाउन क्षेत्र से लापता हैं. इन दोनों की गुमशुदगी रिपोर्टें भी दर्ज हैं और पुलिस इनकी तलाश में जुटी हुई है.
)
संगरिया थाना क्षेत्र से पूजा पत्नी जीतराम मेघवाल (22) और नसीबा पत्नी आशक अली (30) की गुमशुदगी दर्ज की गई है. वहीं रावतसर थाना क्षेत्र से मैना पत्नी सुभाष नायक (25) लापता हैं, जो खेतावाली ढाणी की रहने वाली हैं. भादरा थाना क्षेत्र से ज्योति बाला पुत्री विरेन्द्र कुम्हार (24) तथा हनुमानगढ़ जंक्शन थाना क्षेत्र से खुशन प्रीत कौर पुत्री गुरमीत सिंह तरखान (18) और जसवीर कौर पत्नी बुधराम (43) भी लापता हैं.
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक को इन व्यक्तियों की उपस्थिति या स्थिति की जानकारी मिले, तो वह आगे आकर प्रशासन की मदद करें, जिससे इन लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके और उनके परिवार को राहत मिल सके.