&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan : हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल कि दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी का महौल है, जन्माष्टमी वाले दिन से लापता हुईं 8 वर्षीय बच्ची का शव उसके रिश्ते में लगने वाले मामा के घर बोरी में पैक लोहे के बक्से से बरामद हुआ है.
घटना कि जानकारी मिलते ही एसपी हरी शंकर सहित अन्य अधिकारी और FSL कि टीम मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है. जिसने भी घटना सुनी वो स्तब्ध रह गया. पुलिस के अनुसार शिवानी की हत्या कर उसका शव एक बक्से में बंद करके छिपाया गया था.
शव से बदबू आने के बाद इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ, जिसके बाद पूरे घर और बस्ती में कोहराम मच गया,और वही आरोपी इस दौरान बच्ची के परिजनों के साथ बच्ची कि तलाश करता रहा और परिवार को सांत्वना भी देता रहा.
हालांकि शुरुआत में बच्ची के बस्ती में बने एक बड़े नाले में गिरने का अंदेशा जताया जा रहा था. जिस पर बच्ची कि नाले में भी तलाश कि गईं, वही बच्ची के साथ दुष्कर्म कि खबरें भी सामने आई थी. लेकिन SHO सुभाष कच्छावा ने बताया कि दुष्कर्म जेसी घटना कि पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पायेगी. फिलहाल आरोपी को डिटेन कर लिया गया है और हत्या कि वजह और पूरे मामले कि जाँच और आरोपी से पूछताछ कि जा रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Hanumangarh News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!