राजस्थान के इस शहर में होगा गोबर से बने रावण का दहन, रामलीला समिति की अनूठी पहल

Dussehra 2025: हनुमानगढ़ जिले में श्री दुर्गा रामलीला समिति हनुमानगढ़ जंक्शन इस बार विजयादशमी पर एक अनूठा प्रयोग और आयोजन करने जा रही है. खास बात ये है कि ये गोवंश के गोबर, सरकंडे, नारियल गोला और गाय के घी से निर्मित है.

राजस्थान के इस शहर में होगा गोबर से बने रावण का दहन, रामलीला समिति की अनूठी पहल
Image Credit: Dussehra 2025

Dussehra 2025: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में श्री दुर्गा रामलीला समिति हनुमानगढ़ जंक्शन इस बार विजयादशमी पर एक अनूठा प्रयोग और आयोजन करने जा रही है. दशहरे के अवसर पर 52 फीट ऊंचा विशाल रावण का पुतला तैयार किया जा रहा है. खास बात ये है कि ये गोवंश के गोबर, सरकंडे, नारियल गोला और गाय के घी से निर्मित है.

इसमें बांस, पटाखा और प्लास्टिक का प्रयोग नहीं होगा. इस पुतले को लिटाकर विधि-विधान से दहन किया जाएगा. ये आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और गोशालाओं के सहयोग से सिर्फ गौमाता के गोबर का ही प्रयोग करेंगे. स्वयं भगवान श्रीराम ने वाल्मीकि रामायण के युद्ध कांड में आदेश दिया था कि रावण का अंत्येष्टि संस्कार विधिवत किया जाए.

Add Zee News as a Preferred Source

युद्ध में वीरगति पाने वाले योद्धा का सम्मानपूर्वक संस्कार धर्मसम्मत है. इसी परंपरा का निर्वाह करने के उद्देश्य से हनुमानगढ़ में शास्त्रसम्मत दहन की पहल की जा रही है. सूर्यास्त से पूर्व गोधूलि बेला में विजयादशमी के दिन ठीक 6 बजकर 6 मिनट पर रावण दहन प्रारंभ होगा.

वहीं इसके 3 घंटे पूर्व शुभ समय में हवन के द्वारा अग्नि प्रज्वलित की जाएगी एवं 4 बजे से लेकर 6 बजे तक भगवान श्री राम की पावन लीला प्रस्तुत की जाएगी तथा रावण दहन के उपरांत सायंकाल 7:15 बजे भगवान श्री राम का राज्याभिषेक संपन्न होगा. यह पवित्र कार्यक्रम का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट हनुमानगढ़ के सामने होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंHanumangarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.