एथेनॉल फैक्ट्री के विवाद को लेकर किसानों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का ऐलान

Hanumangarh Tibbi kisan Protest: हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध और विवाद रुकने का नाम नही लें रहा है. 10 दिसंबर को टिब्बी मे हुईं महापंचायत के दौरान हुई आगजनी तोड़फोड़ को लेकर जहां प्रशासन कड़ा रुख इख्तियार किया हुआ है.

एथेनॉल फैक्ट्री के विवाद को लेकर किसानों ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 17 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का ऐलान

Hanumangarh Tibbi kisan Protest: राजस्थान के हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध और विवाद रुकने का नाम नही लें रहा है. 10 दिसंबर को टिब्बी मे हुईं महापंचायत के दौरान हुई आगजनी तोड़फोड़ को लेकर जहां प्रशासन कड़ा रुख इख्तियार किया हुआ है.

वहीं क्षेत्र के लोग और किसान नेता भी पीछे हटने का नाम नही लें रहे हैं, जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा,अखिल भारतीय किसान सभा और भारतीय किसान यूनियन के प्रतिनिधियों ने पत्रकार वार्ता की और 17 दिसंबर को जिला कलेक्ट्रेट पर महापंचायत का ऐलान कर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

किसान नेता और किसान सभा के जिला महासचिव मंगेज चौधरी और भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रेशम सिंह मानुका सहित किसान नेता एक स्वर में कहा कि फैक्ट्री किसी हालत में नहीं लगने देंगे. झूठे मुकदमे वापिस हो.

प्रशासन टेबल टॉक करें मनमानी नहीं, वहीं उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को होने वाली महापंचायत ऐतिहासिक महापंचायत होगी. पंचायत में वरिष्ठ किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहा, गुरनाम सिंह चढूनी सहित देशभर से नेता पहुंचेंगे.

सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ व संगरिया के पूर्व विधायक गुरदीप शाहपिनी टिब्बी पहुंचे थे. संघर्ष समिति और किसानों से समझाइश करने की कोशिश की. इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान व संघर्ष समिति के लोग मौजूद रहे. विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि सरकार संघर्ष समिति व किसानों के डेलिगेशन से वार्ता करने के लिए तैयार है.

इस पूरे मामले को उलझता देख स्थानीय भाजपा नेता बैकफुट पर आए. देर रात विधायक गुरवीर सिंह बराड़ सीधे दिल्ली से टिब्बी किसानों के बीच पंहुचे. पूर्व विधायक गुरदीप सिंह शाहपिनी के साथ पंहुचे थे.

कलेक्टर कार्यालय सभागार में विधायक गुरवीर सिंह बराड़, दशरथ सिंह शेखावत और विजेंद्र पूनिया पहुंचे. एडीजी वीके सिंह, आईजी हेमंत शर्मा, कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव व एसपी हरिशंकर सहित अन्य उच्चाधिकारी माजूद रहे. किसान प्रतिनिधियों में जगजीत सिंह जग्गी, शबनम गोदारा सहित 14 जनप्रतिनिधि वार्ता में माजूद रहे.

प्रशासन की किसान प्रतिनिधियों के साथ चल रही वार्ता खत्म हुईं. किसान प्रतिनिधियों से उनकी प्रमुख मांगों फैक्ट्री हटाने, मुकदमे वापिस लेने सहित अन्य मांगो को सरकार तक पहुंचाने और समस्या का हल करवाने का आश्वासन दिया. किसान नेता जगजीत जग्गी ने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा.

बीजेपी पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक ने कहा कि वार्ता सकरात्मक रही. संभागीय आयुक्त, एडीजी वीके सिंह, आईजी हेमंत शर्मा, DM डॉ. खुशाल यादव व एसपी हरि शंकर, BJP विधायक गुरवीर सिंह बराड़, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र पारीक, पूर्व विधायक गुरदीप शाहपीनी, धर्मेंद्र मोची, कामरेड जगजीत सिंह जग्गी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.

हनुमानगढ़ के टिब्बी क्षेत्र मे एथनॉल प्लांट विवाद मामले में किसान जनप्रतिनिधियों और अधिकारयों की वार्ता सकरात्मक रही और किसान प्रतिनिधियों ने एक लिखित मांगपत्र जिला कलेक्टर को सौंपा है. वहीं वार्ता में मौजूद भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी विजेंद्र पूनिया ने कहा कि वार्ता काफी पॉजटिव रही. लिखित मांगे सरकार को भेजी जाएंगी. वहीं जगजीत जग्गी ने कहा कि मांगे नही माने जाने तक शांतिपूर्वक धरना जारी रहेगा.

टिब्बी कस्बे में पिछले कई दिनों से चल रहे आंदोलन में आज प्रदेश स्तर के अधिकारियों के बीच हुई सकारात्मक वार्ता के बाद पूरा मामला शांत हो गया है. किसान संगठनों को वार्ता के दौरान जिला प्रशासन ने सरकार स्तर पर उनकी मांगों के रिव्यू तक एथेनॉल फैक्ट्री का निर्माण बंद रहेगा.

किसानों का कहना है कि जब तक इस इलाके से फैक्ट्री को नहीं हटाया जाएगा, तब तक उनका धरना गुरुद्वारे में शांतिपूर्वक जारी रहेगा. वहीं पूरे मामले में एक बार सहमति बनने के बाद जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है. हालांकि टिब्बी कस्बे में अब भी इंटरनेट सेवाएं बाधित है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंHanumagarh Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news