जयपुर में 200 जंगली सुअरों से भरा ट्रक जब्त, गुजरात से दिल्ली ले जा रहे थे

Jaipur News : जयपुर में नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया. इस ट्रक में करीब 200 सामान्य शुकर और वाइल्ड बोर अवैध रूप से गुजरात से दिल्ली ले जाए जा रहे थे.

जयपुर में 200 जंगली सुअरों से भरा ट्रक जब्त, गुजरात से दिल्ली ले जा रहे थे

Jaipur News : वन विभाग ने जयपुर के बगरू टोल पर 200 जंगली सूअरों से भरा ट्रक पकड़ा. नाकेबंदी के दौरान विभाग की टीम ने अवैध रूप से सुअर ले जाते ट्रक जब्त किया.

देर रात देर रात नाकाबंदी कर ट्रक को पकड़ा गया. इस ट्रक में करीब 200 सामान्य शुकर और वाइल्ड बोर अवैध रूप से गुजरात से दिल्ली ले जाए जा रहे थे.

सूचना पर हरकत में आई वन विभाग की टीम ने नाकाबंदी कर ट्रक को रोका और चालक से पूछताछ की. पकड़े गए ट्रक ड्राइवर को तुरंत झालाना लेपर्ड रिजर्व लाया गया, जहां सभी पशुओं की स्थिति की जांच की गई.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

मौके पर सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू अरुण प्रसाद, डीसीएफ विजयपाल सिंह सहित वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. विभाग अब पूरे मामले की गहन जांच में जुट गया है और परिवहन से जुड़े नेटवर्क की भी तलाश की जा रही है.

अब वन विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त कर झालाना नाके पर खडा ,जानकारी के मुताबिक अब ट्रक चालक पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा.वहीं सुअरों को जंगल में छोडा जाएगा.

जानकारी के मुताबिक जंगली सूअरों की आबादी वन क्षेत्र या ग्रामीण इलाकों में ज्यादा है, जहां भोजन और छिपने की जगह मिल जाती है. जंगली जूअर आसपास के कृषि क्षेत्रों खेतों में फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं.

जंगली सूअर की तस्करी की वजह उनका मांस और दांत की वजह से होती है. आपको बता दें कि जंगली सूअर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत संरक्षित जीव है और इनके शिकार और तस्करी को गौर कानूनी बताया गया है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news