राजस्थान को PM मोदी की मेगा सौगात, 1.08 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास आज!

PM Modi in Rajasthan: राजस्थान में पीएम मोदी आज कुल 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इसमें ऊर्जा, जल संसाधन, सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं शामिल हैं.

राजस्थान को PM मोदी की मेगा सौगात, 1.08 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास आज!
Image Credit: PM Modi in Rajasthan

PM Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बांसवाड़ा से प्रदेश को अब तक की सबसे बड़ी सौगात देने जा रहे हैं. पीएम मोदी यहां 42 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 2800 मेगावाट क्षमता वाले परमाणु बिजली घर का शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद रहेंगे.

पीएम मोदी आज कुल 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. इसमें ऊर्जा, जल संसाधन, सड़क, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी कई बड़ी योजनाएं शामिल हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इन परियोजनाओं का शिलान्यास होगा
बांसवाड़ा – 2800 मेगावाट का परमाणु बिजलीघर (42,000 करोड़ रुपये)

बीकानेर – 590 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजना (8,500 करोड़ रुपये)

जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, नागौर, बीकानेर – 15.5 गीगावाट क्षमता की विद्युत प्रसारण लाइनें (13,183 करोड़ रुपये)

राजसमंद, डूंगरपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, टोंक, जयपुर, भरतपुर, अलवर – जल संसाधन में रामजल सेतु परियोजना के 9 कार्य (18,468 करोड़ रुपये)

बांसवाड़ा, उदयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, दौसा, चूरू, अजमेर, भीलवाड़ा, सीकर – 15 पेयजल परियोजनाएं (5,884 करोड़ रुपये)

भरतपुर - 2 फ्लाईओवर, बनास नदी पर पुल निर्माण और 119 अटल प्रगति पथ (878 करोड़ रुपये)

बीकानेर एवं जैसलमेर - 220 केवी क्षमता के 3 जीएसएस और सम्बद्ध लाइनें (348 करोड़ रुपये)

इन परियोजनाओं का लोकार्पण होगा

1400 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं और 925 मेगावाट का नोख सोलर पार्क, फलौदी (10,710 करोड़ रुपये)

पीएम कुसुम-सी योजना के तहत 895 मेगावाट क्षमता के विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र (3,132 करोड़ रुपये)

ईसरदा बांध, धौलपुर लिफ्ट, बत्तीसानाला और अन्य सिंचाई परियोजनाएं (2,365 करोड़ रुपये)

बाड़मेर, अजमेर, ब्यावर, डूंगरपुर, भर्तृहरि नगर, बांसवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर – 7 सड़क परियोजनाएं (1,758 करोड़ रुपये)

बाड़मेर – 220 केवी जीएसएस व लाइन निर्माण (142 करोड़ रुपये)

डीडवाना-कुचामन और झुंझुनूं – सीवरेज एवं जल प्रदाय परियोजनाएं (226 करोड़ रुपये)

आईटी डवलपमेंट एवं ई-गवर्नेंस सेंटर (140 करोड़ रुपये)

भरतपुर - आरबीएम चिकित्सालय में 250 बेड का अस्पताल (128 करोड़ रुपये)

नई ट्रेनें और नौकरियां भी मिलेंगी सौगात में
पीएम मोदी आज जोधपुर, बीकानेर और उदयपुर से नई ट्रेनों की भी शुरुआत करेंगे. इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 15,000 युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे.

राजस्थान की तस्वीर बदलने वाली
राजस्थान के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बताया जा रहा है. बांसवाड़ा का परमाणु बिजलीघर आने वाले वर्षों में प्रदेश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. साथ ही, सौर ऊर्जा, जल परियोजनाएं, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं राजस्थान की तस्वीर बदलने वाली है.


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट 2 मिनट कार्यक्रम जी राजस्थान पर
करीब 4 घंटे मरुधरा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहेंगे हालांकि मोदी करीब एक घंटा 50 मिनट ही कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे. मोदी सुबह 11:30 बजे दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होंगे. दोपहर 12.40 बजे प्रधानमंत्री मोदी उदयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. उदयपुर एयरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर के जरिए माही हेलीपैड पहुंचेंगे मोदी. माही हेलीपैड से रवाना होकर प्रधानमंत्री 1:40 बजे कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री पहुंचेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1.45 बजे से 3.35 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी बांसवाड़ा में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. पीएम कुसुम योजना के लाभार्थियों के साथ मोदी संवाद करेंगे. इसके बाद रवाना होकर 3.45 बजे माही हेलीपेड पहुंचेंगे और फिर वहां से उदयपुर हवाई अड्डा रवाना होंगे. प्रधानमंत्री मोदी 4:40 पर उदयपुर हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

संबंधित खबरें

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More