कार लूटपाट गैंग का खुलासा, पुलिस से बचने के लिए भागने पर 6 बदमाशों के टूटे हाथ-पैर

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने किराए पर कार लेकर लूटपाट करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से वारदात में काम में ली गई एक कार भी जब्त की है.

कार लूटपाट गैंग का खुलासा, पुलिस से बचने के लिए भागने पर 6 बदमाशों के टूटे हाथ-पैर

Jaipur News: राजधानी की जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने किराए पर कार लेकर लूटपाट करने वाली गैंग का खुलासा करते हुए 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से वारदात में काम में ली गई एक कार भी जब्त की है.

पुलिस ने जब बदमाशों का पीछा किया तो पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने नाले और दीवार से छलांग लगाई. जिस पर 6 बदमाशों के हाथ और पांव में चोट आई है. पुलिस बदमाशों से गहनता से पूछताछ कर रही है.

जेल से जमानत पर बाहर आकर दो वारदातों को दिया अंजाम
जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटपाट और अपहरण करने वाली गैंग के हर्षित नायक, गोविंद बडियार, नितिन पुरी, शहजाद, शाहरुख खान उर्फ नानिया, सलीम और शशिकांत को गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार बदमाश शाहरुख खान उर्फ नानिया अभी 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आया है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त की गई कार भी बरामद की है. पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गैंग के सदस्यों ने पिछले सप्ताह अपहरण और लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया है. दोनो ही मामले में शातिर बदमाशों ने किराए की कार लेकर वारदात करना स्वीकार किया है. फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ में जुटी है जिसमें कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news