&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khatu Shyam Ji: विश्व प्रसिद्ध बाबा खाटूश्याम के प्रति लगातार भक्तों में आस्था की पराकाष्ठा देखी जा रही है, श्याम भक्त प्रतिदिन नए-नए तरीकों से बाबा श्याम को रिझाने में लगे हुए हैं.
वहीं, आज भिवाड़ी से खाटू धाम तक पदयात्रा कर रहे श्याम भक्त डेढ़ किलोमीटर लंबा निशान लेकर बाबा श्याम के दर पर पहुंच रहे हैं. इस ध्वज पर बाबा श्याम के अनेक रूपों को दर्शाया गया है. लगभग 800 श्याम श्रद्धालु इस ध्वज को अपने हाथों में उठाकर बाबा श्याम की नगरी खाटू के लिए भिवाड़ी से रींगस पहुंचे और आज एकादशी पर बाबा श्याम के जयकारों के साथ बाबा को 2525 फीट लंबा निशान अर्पित करेंगे.
श्याम भक्त सुरेश कुमार और मोनू कुमार के नेतृत्व में निकाली जा रही इस पदयात्रा में लगभग 11 सौ श्याम भक्त पदयात्रा कर रहे हैं. श्याम भक्तों की मानें तो राजस्थान के किसी भी मंदिर में चढ़ाया जाने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा निशान होगा.
साथ ही श्याम श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा के प्रति आस्था ही हमें यहां लेकर आई है, हमारी कोई मनोकामना नहीं, बाबा सब की मनोकामना पूरी करते हैं. बस यही बात सुनकर हमें प्रसन्नता होती है और बाबा के प्रति श्रद्धा और प्रेरणा मिलती है.
बता दें कि भिवाड़ी से खाटू श्याम धाम तक 201 किलोमीटर की पैदल ध्वज यात्रा 14 अगस्त को शुरू हुई. इस यात्रा में लगभग 700 श्याम भक्त शामिल हैं. यात्रा में बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी शामिल हैं. डीजे पर भजनों की धुन के साथ भक्त आगे बढ़ रहे थे.
बता दें कि बाबा श्याम का असली नाम बर्बरीक है और उनको कलियुग का देवता कहा जाता है. बाबा श्याम की कहानी महाभारत काल से जुड़ी हुई है. बाबा श्याम को कई नामों से पुकारा जाता है, जैसे हारे का सहारा, खाटू नरेश, तीन बाण धारी आदि.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!