वाहनों की खरीद पर बप्पा का आशीर्वाद! जयपुर में 918 गाड़ियों की बिक्री

Rajasthan News: जयपुर में विशेष मुहूर्त पर गणेश चतुर्थी के अवसर पर जबरदस्त खरीदारी हुई. कुल 918 वाहन बिके, जिनमें 452 दुपहिया और 396 कारें शामिल रहीं. वहीं, 50 टैक्सियों का पंजीकरण हुआ.

वाहनों की खरीद पर बप्पा का आशीर्वाद! जयपुर में 918 गाड़ियों की बिक्री
Image Credit: Jaipur News

Rajasthan News: गणेश चतुर्थी के मौके पर राजधानी जयपुर में बड़ी संख्या में वाहनों की खरीद हुई है. परिवहन विभाग से प्राप्त डेटा के मुताबिक इस बार दुपहिया और कारों की बिक्री लगभग समकक्ष रही है. सबसे अधिक बिक्री दुपहिया वाहनों की रही है. बड़ी बात यह है कि पेट्रोल और डीजल वाहनों के साथ-साथ इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी अच्छी रही है.

गणेश चतुर्थी के मौके पर वाहन खरीददारी का शुभ मुहूर्त रहा है. इस दौरान जयपुर में बड़ी संख्या में लोगों ने वाहन खरीदे. हालांकि वाहनों का मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर में पूजन नहीं हो सका, लेकिन खरीदारों ने अन्य मंदिरों में वाहनों की पूजा करवाई. वहीं आंकड़ों में किसानों की ट्रैक्टर खरीद की संख्या भी अधिक रही है. जयपुर में 1 कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट व्हीकल, 3 अर्थ मुविंग इक्विपमेंट, 2 मैक्सी कैब की भी बिक्री हुई है.

Add Zee News as a Preferred Source

गणेश चतुर्थी पर 918 वाहनों की बिक्री
जयपुर में कुल 452 दुपहिया की बिक्री हुई. इनमें 50 इलेक्ट्रिक स्कूटर-मोटरसाइकिल की बिक्री हुई. 396 कारों की बिक्री गणेश चतुर्थी पर हुई. इनमें 61 सीएनजी और 53 ईवी की बिक्री हुई. किसानों द्वारा 14 ट्रैक्टर की भी खरीद की गई. 50 टैक्सी गाड़ियों का भी पंजीयन हुआ.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Jaipur News: सीएम भजनलाल ने की बिजनेस समिट में शिरकत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर में बिजनेस समिट में शिरकत की. सीएम ने देश के निवेशकों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार ने इंडस्ट्री फ्रेंडली एनवायरमेंट तैयार किया है. पानी बिजली की बेहतर आपूर्ति, रोड कनेक्टिविटी और तय समय में भूमि की उपलब्धता के जरिए उद्योग स्थापित कर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने पर उनकी सरकार का जोर है. सीएम ने कहा कि राजस्थान तेजी से ग्रोथ करने वाले राज्यों में शुमार है और आने वाले दिनों में राज्य की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.
Read More