)
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली अच्छी-बुरी घटनाओं को संकेतिक भाषा में बताया जाता है. इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को कामयाब बना सकते हैं. 12 राशियों के जातकों का कैसा रहेगा आज का दिन आइए जानते हैं ...
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन मुश्किल हो सकता है. पारिवारिक मामला पर ध्यान दें. विदेश में व्यापार कर रहे लोगों को काम पर फोकस करना होगा, वरना बड़ी परेशानी में घिर सकते हैं. वाद-विवाद करने बचें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन अच्छा रहने वाला है. आपको अपने कामों पर फोकस करना होगा. लव लाइफ में उथल-पुथल रहेगी. जीवनसाथी से उलझने से बचें. नौकरी ढूंढ रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है.
मिथुन राशि
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी. बिजनेस में डील फाइनल हो सकती है. ऑनलाइन बिजनेस वालों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. बेवजह के लड़ाई झगड़े से बचे.
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा. नया घर, मकान, दुकान आदि को खरीदने की संभावना है. खर्च भी बढ़ेंगे. किसी पुराने मित्र से काफी समय बाद मुलाकात हो सकती है. आपके कुछ नए विरोधी बन सकते हैं.
सिंह राशि
सिहं राशि वाले जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. आपको अपने कामों पर ध्यान देना होगा, तभी काम पूरे होंगे. परिवार में किसी की सेहत में खराबी आ सकती हैं. आप लेनदेन से से बचें और यदि आपने किसी अजनबी पर भरोसा किया, तो वह धोखा दे सकता है.
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन है. किसी नये काम की शुरुआत कर सकते हैं. आपको बिजनेस में भी लाभ मिलेगा. कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं. प्रॉपर्टी में यदि कोई काम अटका हुआ था, तो पूरा हो सकता है.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज दिन खुशनुमा रहने वाला है. परिवार के सदस्यों से आपकी खूब पटेगी, जिससे आपको कोई समस्या भी आएगी, तो उसे भी आप पार कर लेंगे. अजनबी की बातों पर भरोसा ना करें.
वृश्चिक राशि
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए लाभ देने वाला होगा है. वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें. आपका किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों से विवाद हो सकता है.
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन खुशियों वाला रहेगा. विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक परेशानी से छुटकारा मिलेगा. आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है.
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहेगा. रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों को शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. नौकरी में भी आपको प्रमोशन की बात सुनने को मिलेगी. वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा. कोई खुशखबरी मिल सकती है.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन परेशानी लाएगा. लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही न दिखाएं. आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिससे विवाद हो सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन शानदार रहेगा. आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़त होगी. शान शौकत में खूब खर्चा कर सकते हैं. घर पर कोई मेहमान आ सकता है.