अलवर एनसीआर जलदाय घोटाला, रिटायरमेंट से पहले इंजीनियर पर कार्रवाई टली

Jaipur News: जयपुर जिले में जलदाय विभाग में चार्जशीट यू-टर्न हो गई. अलवर एनसीआर घोटाले में रिटायरमेंट से पहले अफसर की चार्जशीट फिर से घूम गई. घूमी हुई चार्जशीट के बाद अब सवाल खडे़ हो गए हैं.

अलवर एनसीआर जलदाय घोटाला, रिटायरमेंट से पहले इंजीनियर पर कार्रवाई टली
Image Credit: Jaipur News

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर जिले में जलदाय विभाग में चार्जशीट यू-टर्न हो गई. अलवर एनसीआर घोटाले में रिटायरमेंट से पहले अफसर की चार्जशीट फिर से घूम गई. घूमी हुई चार्जशीट के बाद अब सवाल खडे़ हो गए हैं कि क्या रिटायरमेंट से पहले कार्रवाई से बचाने की कोशिश तो नहीं है. आखिरकार अलवर में कैसे पानी की योजनाएं पानी-पानी हुईं.

अलवर एनसीआर घोटाले में जांचों की कार्रवाई के बीच चार्जशीट यू-टर्न हो गई. तत्कालीन एक्सईएन नरेंद्र प्रसाद गुप्ता 30 सितंबर को रिटायर हो रहे हैं. इससे पहले उन्हें 16 सीसी के तहत चार्जशीट थमाकर कार्रवाई नहीं की, लेकिन चार्जशीट डीओपी पहुंचने से पहले ही यू-टर्न हो गई.

Add Zee News as a Preferred Source

अतिरिक्त मुख्य अभियंता भगवान जाजू ने क्वालिटी कंट्रोल चीफ इंजीनियर आरके मीणा द्वारा भेजी गई अधूरे दस्तावेजों की चार्जशीट को फिर से लौटा दिया. दो दिन की छुट्टी है. सरकारी दफ्तर 30 सितंबर को खुलेंगे और रिटायरमेंट भी उसी दिन है. ऐसे में कार्रवाई होना मुश्किल है.

जांच कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार, 8 निविदाओं में भुगतान के दस्तावेज जिसमें नोटशीट, प्रमाणित बिलों की प्रतियां, माप पुस्तिका चार्जशीट के साथ भेजी ही नहीं. नरेंद्र प्रसाद को उनके समक्ष एक्सईएन ने ही नोटिस दे दिया. जबकि नियमों के तहत उच्च अधिकारी नोटिस दे सकता है.

विभाग की जांच रिपोर्ट में तत्कालीन एक्सईएन राजेश मीणा को दोषी माना है. पत्र में कहा गया है कि एक्सईएन के साथ-साथ एईएन, जेईएन चार्जशीट भी एक साथ भेजी जाए. इंजीनियर्स ने बिना काम के मैसर्स खोड़ा कंस्ट्रक्शन और समीक्षा कंस्ट्रक्शन को फर्जी भुगतान किया था.

अलवर एनसीआर 2 में 8 करोड़ से ज्यादा की 6 योजनाओं में भारी अनियमित्ताएं मिली. नसोपुर योजना में मैसर्स शिवा एसोशिएट गोरखपुर, सहजपुर योजना में रतावत ब्रदर्स, मुंडपुरीखुर्द योजना में मैसर्स अवेन्यू बिल्डटेक अलवर, जावली योजना और बरोली योजना में मैसर्स महादेव बोरवले बिलाडा जोधपुर, कुपालबाड़ी योजना में मैसर्स रातावत ब्रदर्स पलखड़ी अलवर के खिलाफ अधीक्षण अभियंता आलोक कुमार गुप्ता की कमेटी में जांच हुई, जिसमें भारी अनियमित्ताएं मिली.

जांच में खुलासा हुआ था कि इंजीनियर्स ने पाईपों का फर्जी भुगतान किया. मुख्य अभियंता की बिना अनुमति के प्राइवेट टेस्ट लैब से एसबीसी टेस्टिंग करवाई. नलकूप चालू हुए बिना ही भुगतान किया गया. आरोप है कि इन फर्मों और इंजीनियर्स के खिलाफ अब तक कार्रवाई नहीं हुई. जबकि दो साल पहले इस कार्यों की जांच हुई थी.

मुख्य सचिव सुधांश पंत के निर्देश के बाद संयुक्त सचिव प्रवीण लेखरा और क्वालिटी कंट्रोल चीफ इंजीनियर आरके मीणा की जांच चल रही है. इस मामले पर दोनों ही अफसरों ने कैमरे पर बोलने से साफ इंकार कर दिया. हालांकि इस मामले में जल्द ही जेजेएम एमडी रिपोर्ट एसीएस अखिल अरोड़ा को सौंपेंगे. दोनों अफसरों पर जांच पर कार्रवाई रोकने के आरोप लगे हैं. अब सवाल ये है कि जांच रोकने वाले अफसरों पर जलदाय विभाग एक्शन ले पाएगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More