Jaipur News: जयपुर में कृषि विभाग ने सीकर रोड पर अवैध उर्वरक फैक्ट्री पकड़ी, जहां प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम पर नकली एनपीके, पोटाश, सल्फेट और प्रतिबंधित फोरेट की पैकिंग हो रही थी.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कृषि विभाग की टीम ने 7 जून 2025, शनिवार को जयपुर में अवैध उर्वरक को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. सीकर रोड पर कृषि विभाग की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक फैक्ट्री पर छापा मारा. कृषि विभाग की टीम जब पहुंची तो फैक्ट्री का मालिक ताला लगाकर मौके से फरार हो गया. इसके बाद पुलिस बुलाकर ताला तुड़वाया गया.
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में अलग-अलग प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से उर्वरक बनाए जा रहे थे. श्रीराम ग्रुप के नाम से एनपीके की छोटी पैकिंग की जा रही थी. राज्य में कृषि विभाग ने फोरेट बनाने और बिक्री पर 20 साल से रोक लगाई हुई है. यहां फैक्ट्री में करीब 600 पैकेट फोरेट भी बरामद किया गया है. वहीं, आरके इंडस्ट्रीज के नाम से एनपीके उर्वरक और पोटाश जब्त किया गया है.
बड़ी बात यह है कि कंपनी के पास उर्वरक बनाने का लाइसेंस ही नहीं था. यह बिना किसी लाइसेंस के काम चल रहा था. कृषि विभाग की टीम जब फैक्ट्री पर पहुंची तो यहां कृषि उत्पाद बनाने की फैक्ट्री का कोई बोर्ड भी नहीं मिला, बल्कि फ्रेट कम्पनी के नाम से बोर्ड लगा मिला. कार्रवाई कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक पीसी बुनकर के नेतृत्व में की गई. कार्रवाई में उप निदेशक केएस डोडवाडिया, सहायक निदेशक लक्ष्मी यादव, कृषि निरीक्षक सुरेन्द्र चौधरी व अन्य कर्मचारी शामिल रहे.
कितने उत्पाद किए गए सीज
- औद्योगिक उपयोग के नमक के 254 कट्टे मिले
- सोडियम सल्फेट के कुल 274 कट्टे पाए गए
- आरके इंडस्ट्रीज के नाम से 335 एनपीके कट्टे मिले
- आरके इंडस्ट्रीज के नाम से 171 कट्टे बरामद हुए
- श्रीराम ग्रुप लिखे एनपीके के 373 पैकेट बरामद
- जिंक के 5 किलोग्राम पैकिंग के 12 पैक पाए गए
- 20 साल से प्रतिबंधित फोरेट के 600 पैकेट जब्त
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!