AIwar news: राजस्थान के मालाखेड़ा में पंचायतीराज के वार्ड नंबर 16 के उपचुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित कर दिए गए, जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी भोजराज ने शानदार जीत हासिल की. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी भारत सिंह जाट को 610 वोटों के भारी अंतर से हराया. भोजराज को कुल 1132 वोट मिले, जबकि भारत सिंह को 522 वोट प्राप्त हुए.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
AIwar news: राजस्थान के मालाखेड़ा में पंचायतीराजके वार्ड नंबर 16 में हुएउपचुनाव के नतीजे सोमवार को जारी कर दिए गए, जिसमें से निर्दलीय प्रत्याशी भोजराज ने 610 वोटों से साथ शानदार जीत हासिल की है. इस चुनाव में उन्होंने भाजपा प्रत्यासी भारत सिंह जाट को, कुल 1132 वोटों के साथ करारी शिकस्त दी है, जबकि भारत सिंह को 522 वोट मिले हैं.
जीत के बादउन्हें निर्वाचन अधिकारी ने पद और गोपनीयताकी शपथ भी दिला दी है.यह उपचुनाव मालाखेड़ा पंचायत समिति के वार्ड नंबर 16 में पंचायत समिति सदस्य के निधन होने पर उपचुनाव हुआ, जो 8 जून को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर कराया गया था, जिसमें मतदान 45.73 फीसदी हुआ था. साथ ही इस चुनाव में 10 वोट “नोटा” के पड़े थे.
वोटिंग के दौरानतेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण मतदान का प्रतिशत कम रहा. मतदान ग्राम पंचायत जमालपुर मुख्यालय और ढकपुरी पर संपन्न हुआ था.मतदान मतगणना पारदर्शितापूर्ण शांति से संपन्न हुई, जिसमें ग्रामीण मतदाता व अन्य सभी का सहयोग रहा. पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क दिखाई दिया.
इस ग्राम पंचायत का इतिहास रहा है, यहां कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशी के बीच में निर्दलीय व्यक्ति को गांव की सहमति से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतारते हैं. इतना ही नहीं निर्दलीय प्रत्याशी विजय भी प्राप्त करता है. इससे पहले भी चुनाव के दौरान कांग्रेस ने बीजेपी को धूल चटाई थी. वहीं निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू राम विजय ने जीत हासिल की थी. इस सीट पर पप्पू राम विजय के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया, जिसमें बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!