Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया 30 अपैल को राजधानी में शादी-विवाह सहित विभिन्न समाजों की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे. एक ऐसा अनूठा विवाह भी होगा, जिसमें एक दुल्हन के लिए ग्यारह जगहों से बारात आएगी.
Trending Photos

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया 30 अपैल को शहर और प्रदेश में अबूझ सावे पर राजधानी में शादी-विवाह सहित विभिन्न समाजों की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन होंगे. वहीं, एक ऐसा अनूठा विवाह भी होगा, जिसमें एक दुल्हन के लिए ग्यारह जगहों से बारात आएगी. शादी की सारी तैयारियां जोरो-शोरो पर हैं. लोग इस शादी को भव्य बनाने में जुटे, शादी का कार्ड भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
हम माता तुलसी संग भगवान शालिग्राम का विवाह की बात कर रहे हैं, जो पर्यटन नगरी आमेर स्थित मंदिर श्रीठाकुर सीताराम मंदिर में सामूहिक माता तुलसी संग भगवान शालिग्राम के विवाह से पूर्व हल्दी और मेहंदी कार्यक्रम आयोजित किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआत श्रीसत्यनारायण कथा से हुई, जिसके बाद रीति-रिवाज के साथ हल्दी और मेहंदी की रस्म निभाई गई. पीले वस्त्रों में सुसज्जित महिलाओं ने बारी-बारी से माता तुलसी को हल्दी लगाई. श्रद्धालुओं ने डांडिया कर अपनी आस्था और श्रद्धा अर्पित की जिसमें वधू पक्ष की महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ नृत्य किया.
मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि आमेर में माता तुलसी संग भगवान शालिग्राम का सामूहिक विवाह 30 अपैल को आयोजित किया जा रहा है. शाम को 5 बजे दिल-ए-आराम बाग हाथी स्टैंड आमेर से 11 स्थानों से शालिग्राम की बारात गाजे-बाजे के साथ रवाना होकर श्रीठाकुर सीताराम मंदिर मेहंदी का बास पहुंचेगी. जहां पूर्ण विधि विधान ओर मंगल गीतों के साथ से तुलसी विवाह का आयोजन होगा.
ग्यारह स्थानों से आएगी बारात
शर्मा ने बताया कि ग्यारह स्थानों से पधारे दूल्हे शालिग्राम की बारात पीतलिया भवन, सागर रोड, नृसिंह मंदिर, पन्ना मीणा कुन्ड, शिरोमणी मंदिर, अम्बिकेश्वर मंदिर, सुभाष चैक, जलेश्वर महादेव, तेजाजी मंदिर, फूल बाडी पीली की तलाई, मांजी की बावड़ी आमेर के विभिन्न स्थानों से होते हुऐ श्रीठाकुर सीताराम मंदिर पहुंचेगी. बीच में सामेला किया जाएगा. दुल्हन (तुलसी) के परिवार वालों द्वारा बारात का स्वागत किया जाएगा. राजस्थान में एक विवाह ऐसा भी, जहां एक दुल्हन के लिए ग्यारह जगह से बारात आएगी. शादी का कार्ड वायरल हुआ. हल्दी-संगीत, लग्न टीका, और चाक भात सहित सारी रस्में अदा होगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!