)
Jaipur News: राजस्थान पर्यटन विकास निगम की एमडी अनुपमा जोरवाल की पहल पर प्रदेशभर में स्थित आरटीडीसी के होटल्स हाईटेक होगी. सभी होटल्स की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे से जोड़ा जाएगा. इसके लिए आरटीडीसी के मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जा रहा है. आरटीडीसी की होटल्स में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा ओर ज्यादा बढ़ेगी.
आरटीडीसी की 32 होटल्स सीसीटीवी से जुड़ेगीराजस्थान पर्यटन विकास निगम की एमडी अनुपमा जोरवाल ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित होटल्स में सीसीटीवी कैमरों से हाईटेक बनाया जा रहा है. सभी होटल्स की मॉनिटरिंग और गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए आरटीडीसी मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा. मुख्यालय से अधिकारी कभी भी यूनिट्स की गतिविधियों की जानकारी ली जा सकेगी.
इसके साथ यूनिट्स के अधिकारियों से वीसी के माध्यम से फीडबैक लिया जा सकेगा. कुछ आरटीडीसी की यूनिटस पर सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण आनलाइन जुडने की समस्या सामने आई. ऐसे में निर्णय लिया गया कि सभी यूनिटस को सीसीटीवी कैमरे से जोडकर उनकी गतिविधियों को देखा जा सकेगा. सीसीटीवी कैमरे यूनिटस में लगाने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा ओर बढ़ जाएगी.
आरटीडीसी में विशेष लोगों को छूट
प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में स्थित आरटीडीसी की होटल्स में विशेष लोगों को छूट भी दी गई है. आरटीडीसी होटल्स में इन लोगों को छूट का लाभ दिया जा रहा जैसे— सरकारी कर्मचारी को 30 प्रतिशत,महिलाओं को 25 प्रतिशत, पत्रकारों को 50 प्रतिशत,सीनियर सिटीजन समेत लोगों को छूट का लाभ दिया जा रहा है. फिलहाल प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते होटल्स में पर्यटकों की संख्या में कमी देखी जा रही है.