&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर सदर थाना क्षेत्र के नगला समाज रूपनगर में शनिवार शाम दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई. महज 2 साल 3 महीने की मासूम रितिका खेलते-खेलते करंट की चपेट में आ गई.
वहीं, परिजन तुरंत उसे अलवर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे लेकिन उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया. मासूम की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और गांव में शोक की लहर दौड़ गई.
मृतका के दादा फूल सिंह ने बताया कि शनिवार शाम रितिका घर में खेल रही थी. इस दौरान उसकी मां खेत में काम कर रही थी.
खेलते-खेलते बच्ची ने घर में पड़े एक खुले वायर को खींच लिया. जैसे ही उसने तार पकड़ा, तेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बच्ची की हालत बिगड़ते देख परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर भागे लेकिन डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के अनुसार, रितिका और कृतिका दो बहनें हैं. इनमें बड़ी बहन रितिका की इस हादसे में जान चली गई. छोटी बहन कृतिका इस हादसे के बाद सहमी हुई है. परिवारजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं. मां खेत से लौटी तो बेटी का शव देखकर विलाप करती हुई गिर पड़ी.
बच्ची की मौत से गांव में गमगीन माहौल है. हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहा है लेकिन मासूम की मौत ने सभी को भावुक कर दिया. फिलहाल सदर थाना पुलिस पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही है.
इधर, जयपुर में तेज बारिश के बाद अब शहर की सड़कों की हकीकत सामने आने लगी है. कालवाड़ रोड पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है. बारिश ने शहर की जर्जर सड़कों की पोल भी खोल दी है.
कई जगह सड़कें टूटी पड़ी हैं, गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों के लिए खतरा और भी बढ़ गया है. लोगों का कहना है कि थोड़ी देर की बारिश में ही हालात इतने बिगड़ जाते हैं कि निकलने के लिए रास्ता नहीं मिलना, दर्जनों हादसे रोज यहां पर घटित होते है, जिसका कोई समाधान नहीं किया जा रहा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!