&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ पुलिस ने दबिश देकर एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साइबर अपराधी रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोट खुर्द गांव की पहाड़ी की तलहटी में एक पेड़ के नीचे बैठकर एक एंड्रॉयड मोबाइल और कीपैड मोबाइल से ठगी की घटना को अंजाम दे रहा था. थाना स्तर पर गठित टीम ने सूझबूझ के साथ साइबर अपराधी को मौके पर ही धर दबोचा.
पुलिस अधिकारी बन लोगों से करता ठगी
थानाधिकारी विजेन्द्र सिंह का कहना है कि साइबर अपराधी उस्मान (21) निवासी कोटा खुर्द के खिलाफ कई प्रदेशों में साइबर ठगी के मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल बरामद हुए हैं. आरोपी सोशल मीडिया पर बाहर के प्रदेशों के पुलिस अधिकारी व केंद्रीय पुलिस अधिकारियों की वर्दी लगाकर फर्जी आईडी से फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं. फिर अधिकारी का तबादला होने पर उसके घरेलू सामान को बेचने का सोशल मीडिया पर फोटो डालकर लोगों के साथ ठगी की घटना को अंजाम देते हैं. उनको सामान डिलीवरी करने के नाम पर टटलू काट देता है.
पश्चिम बंगाल में आरोपी के खिलाफ 4 मुकदमे
आरोपी के खिलाफ जांच में सामने आया है कि पश्चिम बंगाल में आरोपी के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं. इसके अलावा दिल्ली में भी आरोपी के खिलाफ साइबर अपराध में मुकदमा दर्ज है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. साथ आरोपी से पूछताछ भी जारी है, जिसमें और भी खुलासा होने की संभावना है.
पढ़ें अलवर की एक और अहम खबर
Rajasthan News: अलवर में साइबर ठगी का भंडाफोड़
अलवर के सदर थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल भी बरामद किया है. थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि चीरखाना क्षेत्र में कुछ युवक लोगों को 1550 रुपए में लैपटॉप देने के नाम पर ठगी कर रहे थे. ठग 291 रुपए ऑनलाइन भेजकर लैपटॉप बुक करने का झांसा दे रहे थे.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां कुछ युवक और नाबालिग खेत में बैठकर ठगी कर रहे थे. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नाबालिगों को हिरासत में लिया और नावेद नामक युवक को गिरफ्तार कर, उसके पास से एक मोबाइल जब्त किया. मोबाइल की जांच में कई संदिग्ध स्क्रीनशॉट भी मिले हैं. वहीं, विजय मंदिर थाना क्षेत्र में अकबर और अहमद नाम के दो युवक पुराने सिक्के ऊंचे दामों में बेचने का झांसा देकर लोगों को ठग रहे थे, जिन्हें भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. फिलहाल, तीनों से साइबर ठगी के अन्य मामलों में पूछताछ की जा रही है.
रिपोर्टर- स्वदेश कपिल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!