&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र और अरावली विहार थाना क्षेत्र से दो स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई. दोनों परिवादियों ने मंगलवार को थानों में रिपोर्ट दी है.
एक परिवादी रोड नंबर 2 स्थित AXIS बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत है. वहीं, दूसरा ICICI बैंक में पर्सनल लोन और होम लोन डिपार्टमेंट में कार्यरत है.
AXIS बैंक के मैनेजर सद्दाम हुसैन ने बताया कि वह बसंत विहार में सोमवार दोपहर एक्टिविटी के लिए गया था. बसंत विहार के गार्डन में कुछ लोग घूम रहे थे,जो बातचीत करने लग गए.
15 मिनट बाद आकर देखा तो 2022 मॉडल स्प्लेंडर प्लस बाइक गायब थी, जिसको कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया. आसपास के घरों में सीसीटीवी भी देखा लेकिन नहीं मिला. मंगलवार को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
ICICI बैंक के लोन डिपार्टमेंट में काम करने वाले धर्मपाल यादव ने बताया कि सोमवार शाम को स्कीम 8 स्थित ब्रांच में आया था. 10 मिनट के काम को फ्री करके जैसे ही बाहर आया तो 2025 मॉडल स्प्लेंडर प्लस बाइक गायब थी. सीसीटीवी देखा तो दो युवक एक बाइक पर आते दिखे.
वहीं, एक युवक बाइक को दूर लेकर खड़ा हो गया और दूसरा आया और महज 10 सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर ले गया इसकी सूचना तुरंत कंट्रोल रूम को दी गई, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को अरावली विहार थाने में दर्ज कराई है.
इधर, सीकर के श्रीमाधोपुर थाना इलाके के चोलाई ढाणी में अज्ञात चोरों ने एक मकान के पीछे का जंगला तोड़कर दस लाख नगदी सहित लाखों रुपयों के जेवरात चोरी कर ले गए. पीड़ित अशोक यादव ने बताया कि कमरे के अंदर जाकर देखा तो संदूक में रखी नगदी ओर सोने-चांदी के जेवरात नही मिले. चोरी की सूचना पुलिस को दी. फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!