&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के खैरथल तिजारा में एक युवक की हत्या के बाद उसके शव को नीले ड्रम में छिपाने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं. यह मामला हत्या के बाद से ही पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना हुआ था और इसे मेरठ के मुस्कान वाले मामले से जोड़ा जा रहा था. अब पुलिस ने मकान मालिक के बेटे जितेंद्र और मृतक की पत्नी के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारी उजागर की है. पुलिस के अनुसार, जितेंद्र ही हंसराज और उसके परिवार को अपने घर लेकर आया था. दोनों, जितेंद्र और हंसराज, एक साथ शराब पीते थे. जांच में पता चला है कि जितेंद्र के कई महिलाओं से संबंध थे. पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है.
खैरथल तिजारा जिले के किशनगढ़बास में नीले ड्रम में मिले शव के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. आरोपी जितेंद्र ने मृतक हंसराम को जनवरी में ईंट के भट्ठे पर काम के लिए लाया था. जितेंद्र उसी भट्ठे पर मुनीम का काम करता था. उसकी पत्नी सोशल मीडिया पर रील्स बनाती थी, जिसके चलते जितेंद्र और मृतक की पत्नी लक्ष्मी उर्फ सुनीता के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. बताया जाता है कि जितेंद्र को क्राइम पेट्रोल देखने और फोन चलाने की लत थी. जब मृतक की पत्नी का सोशल मीडिया अकाउंट जांचा गया, तो कई वीडियो सामने आए. एक वीडियो में जितेंद्र की पत्नी रील बनाते हुए अपने पति से कहती नजर आई, "जिंदा रही तो कुछ और बात है, मर गई तो तुझे छोडूंगी नहीं, जिंदा रही तो तुझे छोडूंगी नहीं." लेकिन अब उसका पति इस दुनिया में नहीं है, और वह अपने प्रेमी के साथ फरार है.
जांच के लिए गठित चार टीमें
इस मामले की तहकीकात के लिए पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं. ये टीमें अलग-अलग जिलों और शहरों में छापेमारी कर रही हैं. एक टीम को उत्तर प्रदेश भी भेजा गया है. पुलिस ने बताया कि तकनीकी विशेषज्ञों की मदद से फरार महिला और मकान मालिक के बेटे की तलाश जारी है. जांच में पता चला कि हंसराज जिस ईंट भट्ठे पर काम करता था, उसी भट्ठे पर जितेंद्र मैनेजर था. हंसराज पहले भट्ठे पर ही अपने परिवार के साथ रहता था. डेढ़ महीने पहले जितेंद्र ने हंसराज और उसके परिवार को अपने घर लाकर किराए पर रखा था. हंसराज और जितेंद्र दोनों शराब पीने के आदी थे और अक्सर साथ में शराब पीते थे.
पुलिस ने बताया कि हंसराज की पत्नी सुनीता को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था और वह अपने पति व बच्चों के साथ रील्स बनाया करती थी. जांच के दौरान पुलिस को कई रील्स मिली हैं. इसके अलावा, पुलिस ने हंसराज के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है और वे परेशान हालत में किशनगढ़ बास पहुंच रहे हैं. परिजनों के आने के बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. वहीं, जांच में यह भी सामने आया कि फरार मकान मालिक के बेटे जितेंद्र की पत्नी की मृत्यु 2014 में हो गई थी, और इसके बाद जितेंद्र के कई महिलाओं से संबंध रहे थे. पुलिस अब इस मामले की हर पहलू से गहन जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Ajmer Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!