Alwar News: रात में व्यापारी के साथ अपहरण और लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार

Alwar News: राजस्थान के अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र में 6 जून को व्यापारी का अपहरण और लूट का मामला दर्ज हुआ, जिसके आरोप में तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया. 

Alwar News: रात में व्यापारी के साथ अपहरण और लूट, 3 आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के कारोठ गांव के ठेकड़ा वाले हनुमान मंदिर के समीप 6 जून को व्यापारी को अपहरण करने के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

एएसपी ग्रामीण डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि 6 जून की रात को व्यापारी नवीन कुमार को कुछ लड़कों ने अपहरण कर लिया है और उनके परिवार जनों से रुपयों की मांग की थी. जिसमे फोन पे से लेन-देन भी हुआ.
इस सूचना पर राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना के नेतृत्व में विभिन्न टीमें रवाना की गई थी. पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए आरोपियों ने व्यापारी को भरतपुर क्षेत्र में छोड़ा और फरार हो गए. जिस व्यापारी का अपहरण हुआ था. उसे सकुशल उसी रात में बरामद कर लिया था.

Add Zee News as a Preferred Source

वहीं, व्यापारी के द्वारा पहनी गई सोने की अंगूठी सहित नगदी लूट ली थी. जिस पर मामला दर्ज किया गया. मामला दर्ज राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना के नेतृत्व में टीम बनाई गई. टीम ने कार्रवाई करते हुए तकनीकी और सीसीटीवी के साथ कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए तीन जनों को बापर्दा गिरफ्तार किया.

तीनों युवक करीब 20-25 वर्ष के है और अलवर के रहने वाले है. एएसपी डॉ. प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों का वारदात करने का मुख्य तरीका यह है कि रात्रि में गाड़ी से निकलते है. इन्हें कोई भी व्यक्ति ऐसा लगता है कि पैसे वाला है. उसके अधर उठाते थे और घरवालों से रुपयों की मांग करते है. रुपये लेने के बाद छोड़ देते.

इस तरीके कुछ वारदाते सामने आई है. तीनों आरोपियों में से एक व्यक्ति के खिलाफ 6 और दूसरे व्यक्ति के तीन मुकदमे लूट एवं डकैती के विभिन्न थानों में मामले दर्ज है. इसके अलावा पुलिस को अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश व अनुसंधान जारी है.

Reporter-Swadesh Kapil

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.