Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर में पत्नी द्वारा नए बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की हत्या कराने का मामला सामने आया है. पुलिस ने पत्नी और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर जिले के खेरली थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. टेंट हाउस संचालक वीरू जाटव की हत्या में उसकी पत्नी अनीता राज और उसके प्रेमी काशीराम प्रजापत शामिल पाए गए हैं. दोनों ने मिलकर वीरू को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और 2 लाख रुपये की सुपारी देकर चार युवकों को मर्डर की सुपारी दी थी.
घटना 8 जून की रात की है. वीरू अपनी पत्नी अनीता के साथ पुराने घर से नए मकान पर आया था. इसी दौरान पत्नी ने गेट खुला छोड़ दिया और प्रेमी अपने साथियों संग बाइक पर वहां पहुंच गया. प्लान के अनुसार, प्रेमी काशीराम ने वीरू का गला घोंटा और अनीता चुपचाप सब देखती रही. सुबह 4:30 बजे अनीता ने पति की तबीयत खराब होने का नाटक किया और अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार ने शक के आधार पर पुलिस को सूचना दी.
वीरू के भाई गब्बर ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान थे और दांत भी टूटा हुआ था. ऐसे में अचानक मौत मुमकिन नहीं थी. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अनीता की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं.
एसएचओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि अनीता की खेरली में किराना दुकान थी. जबकि काशीराम वहीं कचौरी का ठेला लगाता था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और जब वीरू को शक हुआ तो उसने विरोध किया. इस पर दोनों ने उसकी हत्या की साजिश रच दी.
पुलिस ने अनीता, काशीराम और एक सुपारी किलर बृजेश जाटव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं. आज मंगलवार को तीनों को एससी-एसटी न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था. आज रिमांड अवधि पूरी होने पर सभी को 30 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
रिपोर्टर- स्वदेश कपिल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!