Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में एक युवक का शव रेलवे पटरी के पास मिला. मृतक के पिता ने शिकायत दर्ज कराते हुए 10 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कराया है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के विजय मंदिर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे पटरी के पास संदिग्ध हालात में मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 21 वर्षीय इम्तियाज खान निवासी राजपूत बगड़, बगड़ तिराहा के रूप में हुई है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.
विजय मंदिर थानाधिकारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि धौली दुब के पास 109 नंबर रेलवे फाटक के समीप एक युवक का शव पटरी के पास पड़ा हुआ है.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. युवक के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसके जरिए उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचित किया गया. वहीं, मौके पर देखने से पता लगा कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं.
मृतक के पिता मौसम खान ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए 10 लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज कराया है. परिजनों का आरोप है कि इम्तियाज की हत्या कर शव को पटरी के पास फेंका गया है.
पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए अलवर जिला अस्पताल भेजा गया. मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है. बताया गया कि इम्तियाज बुधवार देर रात घर से पास के बस स्टैंड जाने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद वह लापता हो गया और गुरुवार सुबह उसका शव बरामद हुआ.
पढ़िए अलवर की एक और खबर
Alwar News: केंद्र सरकार व राजस्थान में भजनलाल सरकार के आव्हान पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या बीना मीना के सानिध्य में गंगा दशहरा पर्व पर वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ.
इस दौरान वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान व पर्यावरण दिवस के शुभारंभ पर शपथ दिलाई गई और छात्राओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया.
प्रधानाचार्या ने सभी से जल संरक्षण में सहयोग करने व अपने आसपास जलाशयों को स्वच्छ करने व सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कार्य में सहयोग करने का आव्हान किया. वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान संकल्प की शपथ के दौरान राकेश कूलवाल, गायत्री साहू सहित अनेकों छात्राएं मौजूद रहीं.
Reporter-Swadesh Kapil
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!