&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ससुराल पक्ष ने विवाहिता को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी से फेंक दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.
पीड़िता हेमलता मीणा, निवासी बुलेरी गांव, की शादी एक साल पहले बेरावंडा गांव निवासी अजय मीणा से हुई थी. शादी के एक महीने बाद ही अजय ने दहेज में पैसों की मांग को लेकर मारपीट शुरू कर दी. हेमलता ने अपने भाई से तीन लाख रुपये दिलाए लेकिन ससुरालवालों की मांग बढ़ती गई.
मारपीट की वजह से एक साल में हेमलता के तीन बार गर्भपात हो चुके हैं. पहले भी उसने महिला थाने में शिकायत की थी लेकिन पारिवारिक दबाव में समझौता हो गया.
बुधवार को अजय मीणा और उसके परिजनों ने हेमलता को जयपुर से गाड़ी में बैठाया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलते वाहन से नीचे फेंक दिया. इतना ही नहीं, पीहर पक्ष की गाड़ी को टक्कर मारी गई और हेमलता की मां इंदिरा मीणा और भाभी कविता के साथ मारपीट कर उन्हें भी घायल कर दिया गया. हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं, राजगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुर छोटा में दो पक्षो में बोरिंग को लेकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया की दोनों पक्षो में जमकर लाठी, डंडे व पत्थर चले. जिसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
वहीं, दोनों पक्षों में हुए विवाद में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें राजगढ़ चिकित्सालय लाए. जहां से तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रैफर कर दिया. इस सूचना पर राजगढ़ पुलिस चिकित्सालय में पहुंची, जहां पुलिस ने घटना की जानकारी ली. वही पुलिस ने राजपुर छोटा गांव में जाकर मौका मुआयना किया.
विवाद में टूण्डाराम सैनी, संतोष, छोटेलाल सैनी, नंदराम, पुष्पा, संतरा, बत्तो देवी, सतीश, जगन सैनी, लालाराम व माया देवी घायल हो गए. वहीं, जगन सैनी, लालाराम व माया देवी को गंभीर घायल होने पर अलवर रेफर कर दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!