Alwar: कुत्ते ने 9 महीने के मासूम को घसीटा, बच्ची के चेहरे और आंख पर किया हमला

Alwar News: राजस्थान के अलवर में एक पागल कुत्ते ने 9 महीने के मासूम को घसीटा. वहीं, उसे बचाने गई उसकी 3 साल की बहन के चेहरे और आंख पर हमला किया. 

Alwar: कुत्ते ने 9 महीने के मासूम को घसीटा, बच्ची के चेहरे और आंख पर किया हमला
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर के सामान्य चिकित्सालय में सुबह-सुबह कुत्ते के काटने से गंभीर घायल हुए दो मासूम बच्चों को लेकर परिजन पहुंचे.

जानकारी के अनुसार, कोटकासिम थाना क्षेत्र के जोड़ियां गांव में सोमवार को एक पागल कुत्ते ने दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश के ललितपुर निवासी सुनील कुमार मजदूरी के लिए अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में रह रहे हैं. उनका 9 महीने का बेटा मेहान घर के बाहर खेल रहा था तभी अचानक एक पागल कुत्ता आकर उसे घसीटते हुए दूर ले गया. यह देख 3 साल की बहन चंचल भाई को बचाने दौड़ी तो कुत्ते ने उस पर भी जानलेवा हमला कर दिया.

कुत्ते ने बच्ची के चेहरे और आंख पर हमला किया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. स्थानीय लोगों ने किसी तरह कुत्ते को भाग गया और खून से लथपथ बच्चों को पहले कोटकासिम अस्पताल और फिर अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया.

चंचल को आंख के पास छह टांके और मेहान को चार टांके आए हैं. इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है और लोगों ने आवारा कुत्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, पीड़ित बच्चों के पिता बोले हम तो मेहनत मजदूरी करने आए थे. बच्चों को ऐसी हालत में देख दिल कांप रहा है. प्रशासन से निवेदन है कि ऐसे कुत्तों को पकड़वाया जाए ताकि किसी और के साथ ऐसा न हो.

पढ़िए अलवर की एक और खबर

Alwar News: अलवर-बहरोड़ रोड पर सुरंग के निकट स्थित संवर्धन नर्सिंग कॉलेज के सैकंड ईयर के थर्ड सेमेस्टर के सभी 39 स्टूडेंट्स फेल हो गए. जिसके पीछे कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही रही.
प्रिंसिपल दिवाकर शर्मा ने कहा कि यह मानवीय भूल कॉलेज स्टाफ से हो गई. स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल में 50 में से अंक भेजने थे. जो 25 समझकर भेज दिए. सब छात्र-छात्राओं के 25 से कम अंक होने के कारण फेल कर दिया जबकि नंबर 50 में से भेजने थे. इस लापरवाही के कारण सब स्टूडेंट्स को फेल की मार्कशीट मिली तो दंग रह गए. इसके बाद पूरे मामले का पता चला है.

इस मामले में कॉलेज के स्टूडेंट्स मीडिया के सामने तो नहीं आए लेकिन फोन पर बताया कि उनका एक साल खराब हो सकता है. कॉलेज प्रशासन ने गंभीर लापरवाही की है. वैसे हर सब्जेक्ट में स्टूडेंट्स के अच्छे अंक हैं लेकिन एक प्रैक्टिकल में सबको फेल कर दिया. उसके कारण फेल की मार्कशीट मिली है. सबके परिवार के लोग भी घबराए हुए हैं. स्टूडेंट्स ने विभाग के अधिकारियों का भी शिकायत की है.

Reporter- Swadesh Kapil

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.