अलवर में किसान ने खाया कीटनाशक, मौके पर हुई मौत

Alwar: अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई.खेत में कीटनाशक छिड़कने के दौरान बनी गैस के सेवन से मौत का शिकार हो गया.

अलवर में किसान ने खाया कीटनाशक, मौके पर हुई मौत

Alwar: अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में किसान की मौत हो गई.खेत में कीटनाशक छिड़कने के दौरान बनी गैस के सेवन से मौत का शिकार हो गया. यह घटना किशनपुर गांव की है, जहां 40 वर्षीय भारत सिंह खेत में दवा छिड़कते समय बेहोश होकर गिर पड़ा.

जानकारी के अनुसार, भारत सिंह सोमवार शाम अपने खेत में काम कर रहे थे.तभी कीटनाशक के सीधे संपर्क में आने से उनकी हालत बिगड़ गई. परिजन तुरंत उन्हें गंभीर हालत में अलवर के एक निजी अस्पताल ले गए. लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक के भतीजे कमल सिंह ने बताया कि चाचा खेत में दवा डाल रहे थे.तभी उन्हें चक्कर आया. हम फौरन अस्पताल ले गए. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा. मृतक भारत सिंह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे. उनके पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Trending news