Alwar News: अलवर में यूरिया खाद की भारी कमी, ब्लैक में खाद बेचने का आरोप

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से किसान बेहद परेशान हैं. गांवों में खाद न मिलने के कारण किसान बड़ी संख्या में अलवर शहर की सहकारी समितियों का रुख कर रहे हैं. 

Alwar News: अलवर में यूरिया खाद की भारी कमी, ब्लैक में खाद बेचने का आरोप
Image Credit: Alwar News

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में यूरिया खाद की किल्लत के चलते किसान परेशान है. गांवों के किसान शहर में आकर यूरिया खाद लेने के लिए अलवर आ रहे है. आरोप है कि गांवों के सहकारी समिति के व्यवस्थापक ब्लैक में यूरिया खाद बेच रहे हैं. सबसे बड़ी बात तो ये है कि पूरा परिवार कूपन की लाइन में लगा हुआ है. शाम तक यही हालात बने रहे.

आज अलवर शहर में अलवर शहर स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति में सुबह चार बजे से ही डीएपी खाद लेने के लिए लंबी कतार लग गई. समिति परिसर में धक्का-मुक्की, गाली-गलौज और अव्यवस्था की स्थिति बनी रही. जबकि समिति कार्यालय खुलने का समय दस बजे का है. किसानों को दो-दो कट्टे ही खाद दिया जा रहे हैं. वहां ना पानी की सुविधा, ना पीने के लिए पानी मिल रहा है. मंडी में सुबह से ही हजारों लोग खाद लेने पहुंचे और आधार कार्ड से अंगूठा लगाकर प्रति व्यक्ति दो कट्टे दिए जाने की प्रक्रिया के कारण कतारों में भारी अव्यवस्था दिखाई दी.

Add Zee News as a Preferred Source

भीड़ के कारण महिलाएं और पुरुष घंटों तक खड़े रहे. कई तो बुजुर्ग महिला लाइन में लगी रही. इस दौरान कई बार आपसी झगड़े और लाइन तोड़ने की स्थिति बन गई. आखिर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस देर से पहुंची. लेकिन पुलिस मात्र दस मिनट औपचारिकता निभाकर लौट गई .गोविंद नगर के मुखराम यादव ने कहा कि सुबह से भीड़ लगातार लगी हुई है. और धक्का-मुक्की, गाली-गलौज जैसी नौबत आ चुकी है.

कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि अंदर आधार कार्ड से अंगूठा लगाने की प्रक्रिया में सर्वर स्लो चलने से और अधिक परेशानी हो रही है. बड़ौदा मेव निवासी गजेंद्र सिंह ने गंभीर आरोप लगाया कि समिति का सेक्रेटरी समय सिंह खाद को रात के अंधेरे में ब्लैक में बेच रहा है. जिसकी वजह से ग्रामीणों को खाद गांव में नहीं मिल पा रह और मजबूरन शहर आकर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है.

समिति के व्यवस्थापक महादेव प्रसाद शर्मा ने स्वीकार किया कि खाद की भारी कमी है. आज केवल छह सौ कट्टे आए है. जिन्हें प्रति आधार कार्ड दो कट्टों की सीमा में दिया जा रहा है. सरसों की बुवाई का समय होने से किसान अधिक खाद लेना चाहते हैं और इसी वजह से परिवार के तीन-चार सदस्यों को अलग-अलग लाइन में खड़ा कर रहे हैं, जिससे भीड़ और बढ़ गई. शर्मा ने कहा कि यदि कम से कम तीन गाड़ियां खाद और उपलब्ध हो जाएं तो मांग की पूर्ति सुचारू रूप से की जा सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More