Alwar News: राजस्थान के अलवर-करौली हाईवे पर एक शख्स का शव पड़ा मिला, जिससे सनसनी फैल गई. मृतक के भाई ने कहा कि मर नहीं है उसकी हत्या की गई है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर के मालाखेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र में महुआ टोल टैक्स के पास एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कराया है.
उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नाहरपुर निवासी रामजति ने बताया कि बुधवार की. शाम को उसका भाई राम भरोसी 6 बजे घर पर था. फिर वह घर से चला गया. रात 11:00 बजे उद्योग नगर थाना पुलिस से एक फोन आया. राम भरोसी तुम्हारा भाई है क्या? उद्योग नगर थाना पुलिस की गाड़ी भी घर पर आई और फोटो दिखाकर पहचान करावाई. महुआ टोल के प्लाजा के पास उसका शव पड़ा हुआ था.
बताया गया कि किसी एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई है. उसके बाद मालाखेड़ा पहुंचे. उसका शव क्षत विक्षत अवस्था में था. उसने आरोप लगाया कि उसके भाई को मारा गया है. सड़क किनारे उसका शव इसलिए पटका गया, जिससे वह एक्सीडेंट लगे.
मृतक के भाई ने बताया कि वह सीधा साधा था. फैक्ट्री में काम करता था. किसी से रंजिश भी नहीं थी. मालाखेड़ा थाने में इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
वहीं, खेड़ली कस्बे के जगदंबा कालोनी में रहने वाले हेमराज अग्रवाल के सुने पड़े मकान पर चोरों ने धावा बोलकर कीमती जेवरात चोरी कर ले गए. पीड़ित हेमराज अग्रवाल ने बताया कि वह गांव कालवाडी में दुकान चलाते हैं तथा अपनी विकलांग मां और पत्नी के साथ कालबाड़ी में रहता है.
खेड़ली में दुकान का सामान लेने आने पर घर की देखभाल कर जाता है. बुधवार शाम को जब हेमराज अग्रवाल घर पहुंचा तो मेन गेट तथा कमरों का ताला टूटा हुआ मिला और कपड़े बर्तन बिखरे पड़े थे. आलमारी की तलाश की तों उसमें रखे मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी,एक चैन, दो जोड़ी चांदी की पायजेब अज्ञात चोर चोरी कर ले गए, जिसकी सूचना खेड़ली पुलिस को दे दी गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!