&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: सरिस्का में जबरदस्त हुई बारिश के बाद अलवर राजगढ़ रोड स्थित सोहनपुर नदी में जबरदस्त पानी चल रहा है, जिसमें एक युवक नहाने के दौरान डूब गया. इसकी सूचना के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया. साथ ही एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई. वह भी मौके पर पहुंच कर युवक को तलाशने की कोशिश कर रहे है लेकिन युवा का अभी पता नहीं चला है.
जानकारी के अनुसार, महुआ खुर्द निवासी साहिन पुत्र हाकम खान उम्र 20 वर्ष सोहनपुर नदी में बह गया, जिसका अभी पता नहीं चला है. उसकी लगातार तलाश जारी है.
सरिस्का एरिया में एक दिन लगातार बारिश होने से रूपारेल नदी में बारा बियर में पानी का सैलाब आ गया. रात से ही नदी में पानी की जबरदस्त आवक चल रही है,जिसका असर भरतपुर तक देखा जा रहा है. अलवर राजगढ़ मार्ग के करौली मेगा हाईवे पर सोहनपुर होकर यह नदी निकलती है. ग्रामीण भी उस बालक को खोजने में लगे हुए हैं.
बताया जा रहा है कि इस युवक का घर इस नदी के 200 फीट दूरी पर ही है और यह अपने साथियों के साथ नहाने गया था. अचानक गहरे पानी में चला गया. एन डी आर एफ की टीम और गोताखोर लगातार कोशिश कर रही है. नदी में बहे युवक को ढूंढने में 4 घंटे से अधिक हो गए हैं.
बता दें कि मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर से नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसके चलते 30 अगस्त यानी आज 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही 9 जिलों में भारी बारिश हो सकती है. प्रदेश के राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर और सलूंबर में भारी बारिश हो सकती है.
वहीं, सीकर, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, बालोतरा, बाड़मेर, चूरू, हनुमानगढ़, डीडवाना-कुचामन, अलवर, बारां, भरतपुर, कोटपूतली-बहरोड़, बूंदी, पाली, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटा, जालोर, जोधपुर, नागौर, फलौदी और प्रतापगढ़ में बादल गरजने के साथ बारिश होने के आसार हैं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!