&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Khairthal, Alwar News: अलवर के तिजारा जिले के किशनगढ़ बास थाना अंतर्गत खानपुर मेवान गांव में शनिवार दोपहर एक पुराने जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. मुस्लिम समुदाय और ओड़ राजपूत के बीच हुए इस टकराव में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया.
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, इस घटना के बाद आज ओड राजपूत समाज के साथ हजारों की तादाद में ग्रामीण अलवर भिवाड़ी मेगा हाईवे पहुंच गए. आक्रोशित ग्रामीणों ने अलवर-भिवाड़ी हाईवे पर रोड जाम कर दिया. वहीं, इस झगड़े का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग एक युवक को बड़ी बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि खानपुर मेवान गांव में विवादित जमीन पर जोताई को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई. इस दौरान ओड़ राजपूत पक्ष का मोहित पुत्र यादराम बुरी तरह घायल हो गया. परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है.
रोड जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया, जिसके बाद ग्रामीण और भी आक्रोशित हो गए और सभी लोग किशनगढ़बास थाने पहुंच गए और जानकार हंगामा किया. परिजनों का आरोप है कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी, लेकिन समय पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. इसके विरोध में ही ग्रामीणों ने सड़क जाम किया.
इधर, तिजारा जिले के खैरथल कस्बे में गुरुवार की रात अंडरपास के पास मिले मातौर निवासी दिनेश पाण्डेय के शव के बाद अब परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है. मृतक के भाई अमित शर्मा ने खैरथल थाने में पांच लोगो के खिलाफ पैसे विवाद को लेकर हत्या कर शव को रेल पटरियों पर पटकने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज करवाया है.
बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश 11 सितंबर को अपने घर से करीब सुबह 9.30 बजे निकला था, जब वो घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश की गई, जिसका शव शव रेल पटरियों के अंडरपास के पास मिला.
परिजनों ने बताया कि मृतक दिनेश एक फाइनेंस कम्पनी में काम करता था, जिसके मार्फत गांव के लोगो में करोड़ों रुपए का निवेश किया, लेकिन फाइनेंस कम्पनी का मालिक नरेश कुमार करोड़ों रुपये लेकर फरार हो गया. इसको लेकर दिनेश लगातार नरेश और उसके अन्य एजेंट के ऊपर पैसे का दबाव देने लगा. परिजनों का आरोप है कि उन्हें लगता है कि फाइनेंस कंपनी के मालिक और अन्य एजेंटों ने मिलकर दिनेश कुमार की हत्या की है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!