&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है. कभी बाइक चोरी, तो कभी अन्य चोरी की घटनाओं गति पकड़ रखी है लेकिन ऐसी घटनाओं पर पुलिस लगाम लगाने में बौनी साबित हो रही है.
रामगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के खेड़ी गांव में गत रात्रि गरीब किसान भोंजूराम पुत्र जोरमल जाति जाट और बुद्धसिंह पुत्र गोरखी जाति माली इन दो किसानों की पांच भैंसें चोरी हो गई. सुबह जब किसान भोंजूराम कि पत्नी बाडे में भैंसों को चारा डालने के लिए पहुंची तो अचंभित रह गई. उन्होंने देखा कि खूंटे के बंधी उनकी तीन भैंस गायब थी.
पास के पड़ोसी किसान बुद्धसिंह सैनी की भी दो भैंस चोरी हो गई थी. सुबह किसानों ने भैंसों के पैर के निशान का पीछा करते हुए ललावंडी गांव तक पहुंचे, जहां पर देखा कि एक पिकअप गाड़ी के टायरों के निशान बने हुए थे. उसके बाद घटना के संदर्भ में रामगढ़ थाने पर सूचना की तो पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया. इस घटना को लेकर खेडी गांव के किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला.
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे 200 से अधिक गांव के आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं रामगढ़ थाने का घेराव करने के लिए पहुंची, जहां पर भैंस चोरी के मामले में चोरी का खुलासा करने की मांग की गई.
हालांकि पुलिस ने ग्रामीणों को समझाइश की और ग्रामीण मान भी हैं. घटना के संदर्भ में ग्रामीणों ने थाने पर रिपोर्ट पेश की और पुलिस ने दी गई रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी.
पुलिस भी इस मामले में खेड़ी गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी हुई है. हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. गरीब किसान बुद्धसिंह सैनी ने बताया कि दोनों किसानों की पांच भैसों की कीमत पांच लाख से अधिक है.
अज्ञात चोरों ने दोनों किसानों की रोजी रोटी का सहारा छीन लिया क्योंकि दोनों किसान ही भैंसों के दूध को बेचकर बच्चों का पालन पोषण कर रहे. वहीं, किसान भोंजूराम जाट कहना है कि पहली बार उनके गांव में इतनी बड़ी घटना हुई है. इस घटना को लेकर पूरे गांव में भारी आक्रोश देखने को मिला है. पुलिस का कहना है कि दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!