&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के कुण्डला गांव के सरकारी स्कूल के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा बाइक को रुकवाकर उस पर सवार दो भाइयों का स्कॉर्पियो गाड़ी में अपहरण कर ले गए और मारपीट कर एक आईफोन और 13 हजार रुपये की नकदी छीन ली. ये मामला क्राप्टो करेंसी से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.
बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने इनका अपहरण पैसे नहीं देने के कारण किया लेकिन बाद में पता चला कि जिनका अपहरण करना था वो कोई और थे. गलत फहमी में इनका अपहरण किया गया. पीड़ितों ने इस संबंध में टहला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है.
टहला थाना पुलिस ने बताया कि इलाके तालाब गांव निवासी अनिल प्रजापत पुत्र भोलाराम प्रजापत ने टहला थाने में मामला दर्ज कराया कि वह और उसका बड़ा भाई राजेन्द्र प्रजापत करीब पांच वर्षों से रेलवे स्टेशन बसवा जिला दौसा में बालाजी मोबाईल रिपेयरिंग सेन्टर के नाम से दुकान करते हैं. उसने माह मार्च-अप्रेल 2025 में क्रिप्टो करेन्सी मैक्सी की आईडी बनाकर उसमें उसने पैसे लगाएं थे. बसवा क्षेत्र में काफी युवाओं द्वारा मैक्सी की आईडी बनाकर पैसे लगाते हैं.
16 अगस्त 2025 को प्रतिदिन की भांति वह और उसका बड़ा भाई राजेन्द्र प्रजापत अपने गांव तालाब से रवाना होकर दुकान बसवा रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपनी बालाजी रिपेयरिंग सेन्टर की दुकान पर गए थे. वह और उसका भाई राजेन्द्र दिनभर दुकान पर काम कर शाम को करीब 6.30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने गांव तालाब आ रहे थे.
शाम को करीब पौने सात बजे कुण्डला गांव के सरकारी स्कूल के पास पहुंचे तो हमारे पीछे से एक स्कार्पियो गाड़ी बिना नंबरी सफेद आई और उनकी बाइक को रूकवा लिया. स्कार्पियो गाड़ी से पांच-छह लोग उतरे और हम दोनों भाइयों को पकड़कर जबरदस्ती गाड़ी में पटककर अपहरण कर राजगढ़ की तरफ ले गए और उनके साथ में मारपीट की गई. उक्त लोगों ने हमसे 20 हजार रुपये मैक्सी के डॉलर की मांग की.
इस पर हम दोनों भाइयों ने साफ इनकार कर दिया कि हम मैक्सी में किसी प्रकार की ट्रेडिंग नहीं करते हैं. तब उन्होंने हमारे साथ दोबारा मारपीट की और हम दोनों भाइयों के ऊपर दो-दो बदमाश बैठ गए और उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे. उसका मोबाइल आईफोन 14 प्रो जिसमें दो सिम लगी थी, उसको छीन लिया एवं उसके भाई राजेन्द्र की जेब में रखी 13 हजार रुपये की नकदी छीन ली.
अनजान जंगल में ले जाकर हम दोनों भाइयों के साथ खूब मारपीट की गई. उक्त लोगों में से किसी व्यक्ति ने फोन करके पूछा कि हमने इन दोनों लड़कों को उठा लिया है तब उनमें से किसी ने कहा कि गर्दन पर किसी प्रकार का टैटू गुदा हुआ हैं. उसको उठाना था लेकिन हम दोनों भाइयों की गर्दन पर किसी प्रकार का टैटू नहीं था.
बदमाशों ने हमारे साथ दोबारा मारपीट कर रात करीब 1 बजे जयपुर-भरतपुर रोड़ पर बालाजी मोड़ के पास छोड़कर चले गए. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं. पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!