Alwar News: शादी में हुई 14.50 लाख की माला की लूट, क्रेटा गाड़ी में आए थे बदमाश

Alwar Crime News: राजस्थान के भिवाड़ी में शादी में आई 14 लाख 50 हजार रुपये की नोटों की माला बदमाश लेकर फरार हो गए. इस मामले की जानकारी के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. 

Alwar News: शादी में हुई 14.50 लाख की माला की लूट, क्रेटा गाड़ी में आए थे बदमाश

Alwar Crime News: राजस्थान के भिवाड़ी के चोपानकी थाना अंतर्गत चूहड़पुर गांव ने शादी समारोह में नोटों की माला लेकर पहुंचे दो व्यक्ति से लूट की वारदात सामने आई है.

बताया जा रहा है कि चूहड़पुर गांव में 1 जून को आमिर नामक युवक की शादी समारोह में किशनगढ़बास से समसूदीन शादी समारोह में अपने परिवार के साथ शामिल हुआ था.

समसूदीन ने हरियाणा से करीब 14 लाख 50 हजार रुपये की नोटों की माला किराए पर मंगवाई थी. वहीं, जब मौके पर माला लेकर पहुंचे तो शाद नामक युवक अपनी माला को लेकर जा रहा था, जो रास्ते में क्रेटा गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और हथियार की नोक पर उनके पास से नोटों की माला लूट ली.
वहीं, इस लूटपाट में माला के सप्लायर शाद के सिर में चोट भी आई है. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आज भिवाड़ी अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक अतुल साहू डीएसपी कैलाश चौधरी, तिजारा डीएसपी शिवराजसिंह भारी पुलिस जाप्ते के साथ घटना स्थल पहुंचे और बारीकी से जांच की.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

भिवाड़ी डीएसपी कैलाश चौधरी ने बताया कि घटना 1 जून की है, जहां चूहड़पुर गांव ने हरियाणा से करीब 14 लाख 50 हजार की माला किराए पर आई थी. अभी परिवादी शाद ने मामला दर्ज करवाया है. उसके बयानों के आधार पर पुलिस बारीकी से जांच में लगी हुई है. जल्द ही इस पूरी घटना से पर्दा हट जाएगा.

पढ़िए खैरथल तिजारा की एक और खबर
तिजारा जिले के भिवाड़ी में इन दिनों स्ट्रीट डॉग का आतंक लगातार जारी है. प्रशासन की अनदेखी के चलते रोजाना बुजुर्ग, बच्चे और नौजवान इन स्ट्रीट डॉग का शिकार हो गए है.

स्ट्रीट डॉग बाइटटिंग के चलते रोजाना हजारों मरीज भिवाड़ी जिला अस्पताल वेक्सिनेशन के लिए पहुंच रहे है, लेकिन नगरपरिषद के आलाधिकारी इस गंभीर प्रकरण पर कोई ठोस कार्रवाई से बच रहे है, जिससे अब आमजन दहशत के माहौल में नगरपरिषद से इन स्ट्रीट डॉग से बचाव की गुहार लगा रहे हैं.

पिछले दो दिनों में ही स्ट्रीट डॉग की वजह से एक 50 साल का बुजुर्ग, एक दस साल का प्रिंस, और एक 6 साल की मासूम को स्ट्रीट डॉग ने अपनी चपेट में लिया है. 10 वर्षीय प्रिंस की आंखों और पैरों पर स्ट्रीट डॉग के हमले से वो गंभीर घायल हो गए, तो वही 6 साल की मासूम के चेहरे को भी स्ट्रीट डॉग नोंच डाला, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी घायलों को जिला अस्पताल भिवाड़ी लेकर जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

Reporter- Kuldeep Malwar

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news