रात के सन्नाटे में लुटेरों की दहशत! बंदूक की नोक पर छीना मोबाइल, नकदी और चाबी

Alwar Crime News: राजस्थान के अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक युवक से नकदी, मोबाइल और गाड़ी की चाबी लूटी. पुलिस जांच में जुटी है.

रात के सन्नाटे में लुटेरों की दहशत! बंदूक की नोक पर छीना मोबाइल, नकदी और चाबी

Rajasthan News: अलवर जिले के एनईबी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक व्यक्ति के साथ लूट की वारदात हुई. जानकारी के अनुसार, गोकुल प्रसाद शर्मा निवासी 1/470, एनईबी विस्तार तूलेड़ा हाउसिंग बोर्ड अलवर, रोज की तरह ड्यूटी से लौट रहे थे. करीब 2:00 से 2:30 बजे के बीच जब वे रणजीत नगर राखी स्वीट्स के पास पहुंचे, तो एक सफेद रंग की कार ने उनकी गाड़ी को रोक लिया.

उन्होंने रास्ता रोकने पर आपत्ति जताई तो दो युवक कार से उतरे, जिसमें से एक ने उनके मुंह पर कपड़ा डाल दिया और दूसरे ने गाड़ी की चाबी निकाल ली. इसी दौरान तीसरा युवक दूसरी गाड़ी से निकला और उनके सीने पर बंदूक तान दी. तीनों युवकों ने जेब से करीब 250-300 रुपये, मोबाइल, चश्मा और गाड़ी की चाबी लूट ली. विरोध करने पर बदमाशों ने धमकी दी कि कुछ कहा तो गोली मार देंगे. डर के कारण उन्होंने सारा सामान दे दिया. बदमाश सामान लेकर ट्रांसपोर्ट नगर की ओर भाग गए. पीड़ित ने एनईबी थाने में उपस्थित होकर घटना की जानकारी दी. पुलिस ने बीएनएस की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

Rajasthan Crime: चित्तौड़गढ़ हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, फायरिंग के तीनों आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़ में हुए फायरिंग और मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना के तीनों मुख्य आरोपी-मनोज चौधरी, बद्री जाट और हर्षवर्धन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के दौरान तीनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से पकड़े गए. इस दौरान उनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया, जिनका इलाज कराया गया. पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के नेतृत्व में बनी विशेष टीमों ने जिले से बाहर दबिश देकर यह कार्रवाई की. अब तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news