Alwar News: राजस्थान के अलवर की बुजाका की पहाड़ी में गुमशुदा युवक का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या की आशंका में पुलिस जांच में जुटी.
Trending Photos

Rajasthan News: अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना अंतर्गत धनेटा के पास बुजाका की पहाड़ी में गुमशुदा युवक की लाश मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना पर नौगांवा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर रामगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया, जहां पर परिजनों की उपस्थिति में मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.
मृतक युवक गोविंद पुत्र छोटे लाल गुर्जर निवासी नंगला चिरावाड़ा के चाचा भगवान सहाय गुर्जर ने बताया कि उसका भतीजा मंगलवार को सुबह घर से बाइक लेकर गाड़ी पर जाने की कहकर निकला था. उन्होंने बताया कि वह पेट्रोलियम टैंकर गाड़ी चलाता है, जो कि नौगांवा के पास राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पर एक पेट्रोल पंप पर खड़ी थी. कल दोपहर बाद गोविंद को परिजनों ने फोन लगाया तो उसका फोन स्विच ऑफ आ रहा था. परिजनों ने इधर-उधर जांच की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा, ना ही वह गाड़ी पर पहुंचा, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नौगांवा थाने पर दर्ज कराई. बुधवार को दोपहर बाद उसकी तलाश करते वक्त धनेटा के समीप बुजाकी की पहाड़ी के पास बाइक का केवल खाली चेचिस ढांचा और नंबर प्लेट और हैंडल जंगल में पड़े मिले. उसके बाद गोविंदा की तलाश की, तो उसकी लाश बाइक से करीब 1 किलोमीटर दूर पहाड़ी में मृत अवस्था में मिली. हालांकि, परिजनों ने हत्या की आशंका अभी जाहिर नहीं की है. उन्होंने का कहना है कि पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम में भी सच्चाई सामने आएगी.
एएसआई हरेंद्र सिंह का कहना है कि कल थाने पर एक युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आज उसकी लाश धनेटा की जंगल की पहाड़ी में मिली है. पुलिस मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कर रही है और पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है. सबूत मिलने के बाद ही मामले का खुलासा होगा. परिजनों ने बताया कि गोविंदा की अभी शादी नहीं हुई है. गोविंद तीन भाई है. सबसे छोटा गोविंद है और पिताजी जमीदार करते हैं. परिजनों का कहना है कि गोविंदा की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी.
रिपोर्टर- स्वदेश कपिल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!