Alwar News: राजस्थान में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंधों में बाधा बन रही पत्नी को पति ने तेजाब पिला दिया. तीन माह पहले हुई इस घटना में पत्नी गंभीर रूप से झुलस गई थी, लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: अलवर के नौगावा थाना क्षेत्र के गांव पाटा में एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों में बाधा बनने पर अपनी पत्नी को तेजाब पिला दिया. पत्नी तीन माह तक अस्पताल में भर्ती रही. शुक्रवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिवारजन शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगावा पहुंचे, जहां पुलिस की मौजूदगी में मृतका का पोस्टमार्टम कर शव परिवारजनों को सुपुर्द किया गया.
फरीदाबाद के गांव जखोपुर निवासी साकिर ने बताया कि 2019 मे उसकी दो बहनो तरुनम एवं तबसुम का विवाह पाटा निवासी असलम, तालीम पुत्र आसु से मुस्लिम रीति रिवाज़ के अनुसार किया था. शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में एक चार पहिए की गाड़ी एवं 3 लाख रुपए नकद लाने के लिए मारपीट करते थे. उन्होंने बताया कि उसकी छोटी बहन तबसुम के पति तालीम के अपनी मामा की लड़की मिस्किना से अवैध संबध थे, जिसका पता उसकी बहन को लगा तो तालीम उसको मारने लगा और जान से मारने की नियत से गला दबा दिया. 29 अप्रैल कों परिवार मे शादी के दौरान तबसुम ने अपने पति तालीम कों मामी की लड़की के साथ अवैध संबध बनाते देख लिया. तबसुम ने इसका विरोध किया तो उसकी सास हसीना, पति तालीम, जेठ असलम, मौसी सास मुबीना, मौसी सास के लड़के असपाक व मिस्किना ने मिलकर लाठी डंडो से मारा और जान से मारने की नियत से तेजाब पिला दिया. बड़ी बहन तरुनम जब बचाने आई तो उसको भी मारा, जिससे दोनों बेहोश हो गई.
होश में आने पर बड़ी बहन ने परिवारवालो को सूचना दी. तबियत बिगड़ने पर तबसुम कों ससुरालवाले सहारा अस्पताल ले गए. इलाज मे खर्च ज्यादा होने पर ससुरालवाले इलाज अधूरा छोड़कर घर ले गए तो भाई साकिर एवं साबिर ने अपनी बहन कों फरीदाबाद के अस्पताल मे भर्ती कराया. मृतका के भाई ने बताया की ससुरालवालों ने उन्हें धमकी दी है कि तुम हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. तेजाब से तबसुम का गला एवं पेट अंदर से जल गया. तबसुम के भाई शाकिर ने उसे फरीदाबाद व दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन किया. तबसुम तीन माह तक अस्पतालों में आईसीयू मे जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही और शुक्रवार को वह इस जंग मे हार गई और उसकी मौत हो गई. मृतका के पति ने मौत के बाद सोशल मीडिया पर लिखा टेंशन लेने की कोई बात नहीं है, जो होगा देखा जाएगा.
नौगावा थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया मृतका के ताऊ की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया था. बयान लेने के लिए पुलिस अस्पताल गई थी, लेकिन उस समय बयान देने की हालत में नहीं होने के कारण बयान नहीं हो सके. उसके बाद दोबारा एम्स अस्पताल में जाकर बयान दर्ज किए गए. अनुसंधान जारी है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!