नाहरपुर गांव के बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय पर रोड बनाने के लिए किया प्रदर्शन

Alwar News: अलवर के आलमपुर नाहरपुर से नौगांवा तक की खराब सड़क है, जहां कीचड़ और ओवरलोड डंपरों के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही थी. प्रदर्शन के 1 दिन बाद ही कलेक्टर ने रोड़ बनवाने के निर्देश जारी किए. 

नाहरपुर गांव के बच्चों ने कलेक्टर कार्यालय पर रोड बनाने के लिए किया प्रदर्शन
Image Credit: Alwar NewsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Alwar News: 1 दिन बाद ही खबर का असर हुआ. अलवर के जिला कलेक्टर ने रोड बनवाने के आदेश दिए. सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 1 लाख 80 हजार रुपये की लागत से ढाई किलोमीटर रोड बनवाने का प्रस्ताव भेजा. ग्रेवल रोड डालकर बच्चों के आने-जाने का रास्ता सुगम किया.

जानकारी के अनुसार, नौगांवा नगर पालिका के छोटे-छोटे सैकड़ो बच्चों की करुणामयी गुहार सुनकर अलवर जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़क मार्ग को सही करने के निर्देश दिए.

Add Zee News as a Preferred Source

जिस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आलमपुर नाहरपुर से नौगांवा तक आने वाले रास्ते कों दुरुस्त करने की कार्रवाई की. पीडब्ल्यूडी के द्वारा जेसीबी लगाकर मलबा फैलाया गया और सड़क लेवल का कार्य किया गया.

सार्वजनिक निर्माण विभाग रामगढ़ की सहायक अभियंता खुशबू मीणा ने बताया कि अलवर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार फिलहाल इस सड़क को चलने योग्य बनाने की कार्रवाई की जा रही है. भारी वाहनों के आवागमन के कारण यह सड़क नहीं चल पाएगी इसलिए 1लाख 80 हजार की लागत से सड़क बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है.

इस सड़क की लंबाई 2.5किलोमीटर है, जिसमें 1.5 किलोमीटर सीसी सड़क और 1 किलोमीटर डाम्बर सड़क का निर्माण किया जाएगा. प्रस्ताव पारित होते ही शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा.

हालांकि ग्रामीण पीडब्ल्यूडी के द्वारा किए जा रहे हैं. इस कार्य से ग्रामीण संतुष्ट नहीं है. उनका कहना है कि विभाग द्वारा खानापूर्ति की जा रही है. सड़क पर डाले गए मलबे से सड़क की हालत और खराब होगी. बरसात से ज्यादा कीचड़ हो जाएगी और छोटे वाहन इसमें फंस जाएंगे. इस दौरान सहायक अभियंता खुशबू मीना, कनिष्ठ अभियंता रामवतार मीणा, तकनीकी सहायक सीताराम योगी मौजूद रहे.

गौरतलब है कि आलमपुर, नाहरपुर खुर्द से नौगांवा तक के रास्ते पर ओवरलोड डंपरों के कारण हुईं कीचड़ से परेशान सैकड़ो छोटे-छोटे बच्चे शुक्रवार को जिला कलेक्टर से सड़क को सही करवाने और ओवरलोड अवैध डंपरों की रोकथाम की गुहार लगाने गए थे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Alwar News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More