Alwar News: अलवर के बीबीरानी थाना इलाके के गांव में आर्मी से रिटायर्ड 68 साल के बुजुर्ग पर उसके भतीजे और भतीजी के ससुरालवालों ने जानलेवा हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: अलवर के बीबीरानी थाना क्षेत्र के नयागांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद इस कदर बढ़ गया कि बात लाठी-डंडों तक पहुंच गई. हमले में आर्मी से रिटायर्ड 68 साल के बुजुर्ग सोहनपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अलवर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित सोहनपाल ने बताया कि 1980 में फौज से रिटायर होने के बाद उन्होंने गांव में एक प्लॉट खरीदा था. उनका आरोप है कि उनके भाई का बेटा कृष्ण कुमार अपनी बहन के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर कल देर शाम उनके घर पर हमला करने आ गया.
हमलावरों की संख्या करीब 9 बताई गई है, जो लाठी, डंडे और फर्सी से लैस होकर घर में घुसे और जो मिला उसे पीटना शुरू कर दिया.
सोहनपाल ने बताया कि उस समय घर पर उनकी दो बहुएं भी मौजूद थी, जिनके साथ भी मारपीट की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों का उद्देश्य उन्हें जान से मारना था. उनका कहना है कि कृष्ण कुमार पहले ही अपने हिस्से की जमीन बेच चुका है लेकिन अब उनकी वैध रूप से खरीदी हुई जमीन पर भी कब्जा करना चाहता है.
मैंने 1980 में फौज से रिटायर होकर ये जमीन खरीदी थी. अब मेरा ही भतीजा उस पर कब्जा करना चाहता है. कल घर में घुसकर मेरे साथ, मेरी बहुओं के साथ मारपीट की और मुझे मारने की कोशिश की. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उसका इलाज जारी है.
Reporter-Swadesh Kapil
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!