&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Alwar News: राजस्थान के अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र स्थित धोबी घंटा में पारिवारिक ग्रह कलेश के चलते एक 35 साल के व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान खेमचंद निवासी धोबी घटा के रूप में हुई है.
परिजनों के अनुसार, खेमचंद अपनी पत्नी को ससुराल से लाने गया था, जहां ससुराल पक्ष से कहासुनी और हाथापाई हो गई. मानसिक तनाव में लौटकर खेमचंद ने अपने घर में फांसी लगा ली.
मृतक के पिता शिवदयाल ने बताया कि वह शराब का आदी था और नशे की हालत में ही आत्महत्या की. वारदात की जानकारी रात 10 बजे मोहल्ले के पार्षद जितेंद्र को दी गई, जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आगे की जांच जारी है.
इधर अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के खुदनपुरी वार्ड नंबर 42 में एक 25 वर्षीय युवक विजय ने जहरीली दवा सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली.
जानकारी के अनुसार, वार्ड पार्षद रिंकू ने बताया कि बीती रात परिवार में लग्न समारोह था, जिसमें युवक भी शामिल हुआ था. समारोह से फ्री होकर वह अपने घर गया और रात करीब 12:30 बजे उसने अपने पिता रामपाल को बताया कि उसने सल्फास की गोली खा ली है.
परिजन तुरंत उसे अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. युवक की आत्महत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. परिजनों और आस-पड़ोस में युवक की मौत से शोक का माहौल है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की गहराई से पड़ताल कर रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!