केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का गोविंदगढ़ दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा

Alwar News: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. उन्होंने सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद किया.

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का गोविंदगढ़ दौरा, विकास कार्यों की समीक्षा
Image Credit: Alwar News

Alwar News: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने रविवार को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया. इसमे उन्होंने सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम के तहत गोविंदगढ़ उपखंड क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भैसड़ावत में सैमला खुर्द, दोंगड़ी, भैंसडावत ग्राम पंचायत क्षेत्र एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फाहरी में खरसनकी,तालड़ा, नसवारी, फाहरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों से संवाद किया.

सुबह 8:30 बजे भैंसडावत और 9:30 फाहरी आयोजित कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता जिला पार्षद सरिता राज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
सांसद संवाद कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने स्वामित्व योजना, प्रधानमंत्री मंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना,विकसित कृषि संकल्प अभियान,फार्म पौंड, तारबंदी योजनाओं की जानकारी प्रदान की.

Add Zee News as a Preferred Source

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए. उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया.

मंत्री ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर विकास कार्यों को गति देना है. कार्यक्रम में सांसद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की प्रशंसा की ओर अलवर सांसद खेल उत्सव की सराहना की.

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री ने कहा कि आप हमारा फूल मालाओं से स्वागत मत करो, इसमें पांच सात हजार रुपये खर्च करने के बजाए तीन चार हजार रुपए की पुस्तकें भेट करें. बच्चे गांव में कोर्स की किताबें तो पढ़ते ही हैं लेकिन कोर्स की किताब के साथ और भी जानकारी की किताबें भी होनी चाहिए. आज के कार्यक्रम के दौरान स्वागत में मिली पुस्तकें विधायक सुखवंत सिंह के हाथों फाहरी गांव के प्रधानाचार्य को भेट की गई, जिससे कि बच्चों के पढ़ने के काम में आ सकें.

सांसद संपर्क संवाद कार्यक्रम मे आई परिवेदनाए दी गई, जिन्हें मौके पर ही केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव एवं रामगढ़ विधायक सुखवन्त सिंह के द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए संबन्धित अधिकारियों को समस्याओ का निस्तारण करने के निर्देश दिए.

कार्यक्रम में भैंसडावत में उप स्वास्थ्य केंद्र और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्टेज,गोविंदगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिंक शौचालय , रामबास में सैनी समाज शमशान घाट का सौंदर्यकरण,3 सड़कों का अनावरण किया. वहीं, फाहरी में सांसद निधि से पुस्तकालय कक्ष मय बरामदा, कब्रिस्तान की चार दिवारी एवं पांच सड़कों का अनावरण किया.

कार्यक्रम में विधायक सुखवंत सिंह,दक्षिण जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नरुका,पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह पाटा, जिला पार्षद सरिता राज, प्रधान गोपाल चौधरी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे.

Reporter-Swadesh Kapil

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sneha Aggarwal

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.